सहयोग संस्था की 2025-26 की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

(खरी कसौटी संवाद)
शाहजहांपुर। सहयोग संस्था शाहजहांपुर की इमरोज़ मधुर मिलन लान कच्चे कटरा में वार्षिक बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें 2025-26 की नई कार्यकारिणी का गठन संस्था की तरफ से संस्था के बोर्ड आफ डायरेक्टर्स व संरक्षक मंडल के द्वारा घोषणा करके किया गया। वार्षिक मीटिंग में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.हेमेंद्र वर्मा, डॉ. नमिता सिंह, डॉ. अमित सिंह मौजूद रहे। वार्षिक मीटिंग में सबसे पहले संरक्षक एड. शाहनवाज खान व अनिल गुप्ता प्रधान के द्वारा बोर्ड आफ डायरेक्टर्स में शोमेश यादव, तराना जमाल, जितेंद्र सिंह एडवोकेट, नेहा यादव सक्सेना, अनुराग अग्रवाल, निखिल महेंद्रू, तथा सैयद अनवर मिया के नाम की घोषणा की गई। और फिर संस्था की नई कार्यकारिणी की अध्यक्ष रजनी गुप्ता व महासचिव विकास सक्सेना के नामो का प्रस्ताव रखा गया। जिस को सभी ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर हर्ष व्यक्त किया। वार्षिक मीटिंग में पूर्व अध्यक्ष नेहा यादव सक्सेना ने पिछले वर्ष के कार्यों की विस्तृत जानकारी सभी को प्रदान करते हुए कहा कि अब उन को उम्मीद है कि संस्था आने वाले वर्षों में अनेक ऊंचाइयों को छुएगी। इस अवसर पर अध्यक्ष रजनी गुप्ता ने संबोधन में कहा हमारी संस्था समाज के हर वर्ग तक सेवा प्रदान करने में विश्वास रखती है। हम मिलकर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करेंगे।
महासचिव विकास सक्सेना ने भी अपने संबोधन में सदस्यों से सहयोग व प्रतिबद्धता की अपील करते हुए कहा, सदस्यों का साथ ही संस्था की प्रगति की कुंजी है। पारदर्शिता, समर्पण और निष्ठा के साथ हम आगे बढ़ेंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष व महासचिव ने कोषाध्यक्ष पर महेंद्र दुबे को दुबारा से नियुक्त किया और नई कार्यकारिणी में इस वर्ष पर सभी को नए दायित्वों को सौंपा। जिसमें उपाध्यक्ष पद डॉ. पुनीत मनीषी, शालू यादव, शिवम वर्मा, सरदार हरजीत सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए स्तुति गुप्ता का चयन किया गया। साथ ही सचिव पर डॉ. उजमा अफजल एवं राजविंदर सिंह संयुक्त सचिव सुमन गुप्ता के साथ संरक्षक का भार पुनः एक बार अनिल कुमार गुप्ता (प्रधान) व एडवोकेट मोहम्मद शाहनवाज़ खां के ही कंधों पर रहा। संस्था में कई नए सदस्यों को भी शामिल किया गया जिसमें देवेंद्र सिंह राठौर मर्चेंट नेवी में मरीन इंजीनियर तथा वर्तमान रेलवे कॉन्ट्रैक्टर, अमरदीप सिंह खालसा समाजसेवी, आशु खान समाजसेवी, आशीष शुक्ला दक्ष इंटरनेशनल के वरिष्ठ कोऑर्डिनेटर, प्रीति आनंद वीडीएफ कान्वेंट स्कूल की डायरेक्टर शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानित डॉक्टर हेमेंद्र वर्मा, डॉ. नमिता सिंह एवं डॉ. अमित सिंह को संरक्षक अनिल गुप्ता प्रधान, एड. शाहनवाज खान, पूर्व अध्यक्ष नेहा यादव सक्सेना व पूर्व महासचिव निखिल महेंद्रू ने बुके व माला पहनाने के साथ बैच लगाते हुए सम्मान पत्र भी दिया। साथ ही संरक्षकों के द्वारा पूर्व अध्यक्ष व महासचिव को भी उनके कार्यों की सराहना करते हुए अभिनंदन पत्र दे कर सभी का सम्मान किया। बोर्ड आफ डायरेक्टर्स व संरक्षक मंडल के साथ अध्यक्ष व महासचिव ने अभी नई कार्यकारणी के पदाधिकारियों को माला पहनाकर उन का स्वागत किया। इस अवसर पर सभी नए सदस्यों को संचालक व उपाध्यक्ष डॉ.पुनीत मनीषी ने आयोजन के समापन में संस्था के आने वाले वर्षों में सामाजिक, शैक्षणिक एवं सामुदायिक कार्यों को और विस्तारित करने की शपथ ग्रहण करवाई और अंत में सभी का आभार संस्था की अध्यक्ष ने वयक्त किया। इसके अतिरिक्त, गणमान्य व्यक्तियों जैसे अनिल वर्मा, नीरज सिंह, डॉ. योगेंद्र सक्सेना, नीरज सक्सेना एवं शाफिकुद्दीन अंसारी एडवोकेट ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।