हर कोई यह बात जानता है कि रावण एक बहुत ही बडा पंडित था लेकिन राक्षस बुद्दि के कारण उसका अंत हुआ था। अभी तक तो यह अफवाह है की उसकी मृत्यु के कोई साक्ष्य प्रमाण नहीं है। लेकिन श्रीलंका के रैगला जंगलों के बीच एक बहुत बड़ी पहाड़ी पर रावण की गुफा है, जहां उसने घोर तपस्या की थी। उसी गुफा में आज भी रावण का शव सुरक्षित रखा हुआ है।
8 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित रावण की यह गुफा है। जहां 17 फुट लंबे ताबूत में रावण का शव रखा है। इस ताबूत के चारों तरफ एक खास लेप लगा है जिसके कारण यह ताबूत हजारों सालों से जस का तस रखा हुआ है।

रावण शैव संप्रदाय को मानने वाला था और उस समय इस संप्रदाय में समाधि देने की रस्म थी। यह भी जानना जरूरी है कि उस समय शैव संप्रदाय में समाधि देने की रस्म थी। आपको बता दें कि इस शव को मिस्र की प्राचीन काल में ममी बनाने की पद्धति से सुरक्षित रखा गया है।
इस जंगल में कोई नहीं जाता है क्योंकि यहां पर जंगली और खूंखार जानवरों का बसेरा है। इसके अलावा यहां पर ‘रावण एल्ला’ नामक एक झरना है, जो एक चट्टान से लगभग 25 मीटर अर्थात 82 फुट की ऊंचाई से गिरता है। इसी कारण इस शव को जलाया नहीं गया और लेप के माध्यम से सुरक्षित रखा गया।