निगोही/शाहजहांपुर। गुरूवार सायं तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। ब्लाक परिसर से शुरू हुई यात्रा हमजापुर चौराहे पर जाकर समाप्त हो गई। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और पीओके स्थित आतंकी कैंप पर हमला कर आतंकियों को मौत की नीद सुला दिया था। सेना के इस पराक्रम पर भाजपा पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। गुरूवार शाम साढ़े पांच बजे तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने ब्लाक परिसर से यात्रा शुरू की। यात्रा थाने से होते हुए हमजापुर चौराहे पर आकर समाप्त हो गई। यात्रा में जिलाध्यक्ष केसी मिश्र,पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम नारायण मिश्र,नमित दीक्षित,आकाश तिवारी,सौरभ सोमवंशी,रजनीश राठौर,सर्वेश त्रिपाठी,अजयपाल सिंह,सत्यपाल सक्सेना,सर्वेश वर्मा,सुमित सिंह भदौरिया,रीना कौर, कुलसुम नाज, सुमित मिश्रा,संतोष मौर्य,अर्पित वर्मा, नीरज राठौर,मुन्ना कुशवाहा,राजू विश्वकर्मा, सुधांशू,राजकुमार सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।