लखनऊ।महासंघ की पूर्व लम्बित समस्याओं के समाधान हेतु गत दिनों दि•22 अप्रैल 24 को प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात, निदेशक स्थानीय निकाय अनुज कुमार झा एवं विशेष सचिव नगर विकास सत्य प्रकाश पटेल सहित अन्य नगर विकास के अधिकारियों तथा महासंघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक हुई थी ,जिसकी कार्यवृत्त 16 जून को नगर विकास अनु•1द्वारा जारी की गयी
महासंघ ने जारी कार्यवृत्त पर संतोष व्यक्त करते हुए नगर विकास विभाग एवं मंत्री नगर विकास से मांग की है कि महासंघ द्वारा पूर्व प्रेषित 13 सूत्रीय मांग पत्र के मात्र दो,तीन बिन्दुओं पर कार्यवाही से प्रदेश के निकाय कर्मचारियों का भला होने वाला नही है, क्योंकि इसके अतिरिक्त यह समस्याएं एक लम्बे समय से नगर विकास व निदेशालय स्तर पर लम्बित है,जिनके समाधान न होने से कर्मचारी समाज की सेवा सम्बधी दिक्कतें,अकेन्द्रियत कर्मचारियों की सेवा नियमावली,31 दिसम्बर 2001 तक कार्यरत दैनिक वेतन,संविदा व तदर्थ के रूप में कार्यरत कर्मचारियों का विनियमितीकरण व अन्य समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा,जिसके निर्णय हेतु महासंघ लगातार ध्यानाकर्षण आन्दोलन, धरना-प्रदर्शन व ज्ञापन आदि के माध्यम से नगर विकास विकास व मंत्री नगर विकास आदि का ध्यानाकर्षण करते चला आ रहा है।
महासंघ ने पुनः मंत्री नगर विकास व प्रमुख सचिव नगर विकास को पत्र प्रेषित कर समय रहते शेष लम्बित समस्याओं के समाधान हेतु निर्णय/आदेश जारी करने का अनुरोध किया गया,अन्यथा की स्थित में महासंघ आने वाले समय में पुनः एक बडा प्रदेश स्तरीय आन्दोलन हेतु बाध्य होगा
महासंघ, अपने प्रदेश की सभी ईकाइयों के साथियों के साथ सभी जिला मुख्यालय पर कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के आवाहन पर मुख्य सचिव व प्रमुख सचिव नियुक्त एवं कार्मिक, अपर मुख्य सचिव वित्त आदि शासन स्तर पर प्रदेश के लाखों लाख कर्मचारियों की भी मांगों की अनदेखी पर पूर्व घोषित आन्दोलन के क्रम में 24 जून 25 को प्रदेश के सभी जनपदों के मुख्यालय पर सत्याग्रह/भूख हड़ताल के माध्यम से अपने अपने जिले के जिलाधिकारियों के माध्यम से ज्ञापन मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव व प्रमुख सचिव नियुक्त एवं कार्मिक को भेज कर समय रहते लम्बित समस्याओं के समाधान हेतु ध्यानाकर्षण आन्दोलन करेगा,लखनऊ जिले का आन्दोलन स्व•बी एन सिंह की प्रतिमा जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रातः 11 बजे से होगा,जिसमे प्रदेश के निकाय, राज्य कर्मचारियों,राजकीय निगम,विकास प्राधिकरण, शिक्षक प्राथमिक एवं माध्यमिक, स्वास्थ्य सेवाओं, सिंचाई, फॉरेस्ट, इन्दिराभवन,जवाहर भवन के कर्मचारी,विश्व विद्यालय, रोडवेज सहित संयुक्त मोर्चा के सभी घटक संगठनों के हजारों हजार कर्मचारी प्रतिनिधि भूख हड़ताल/सत्याग्रह प्रदेश सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ करेंगे यह जानकारी शशि कुमार मिश्र प्रदेश अध्यक्ष-उ•प्र•स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ एवं महासचिव संयुक्त मोर्चा ने दी।