सेवानिवृत हुए लोगों को सम्मानित किया गया

(खरी कसौटी संवाद)
शाहजहांपुर। नगर निगम शाहजहांपुर में कार्यरत कर विभाग के कर अधीक्षक सदानन्द व जलकल विभाग में पम्प ऑपरेटर के पद पर कार्यरत लक्ष्मी देवी का सेवानिवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम सभागार में किया गया। आयोजित कार्यक्रम में नगर आयुक्त बिपिन कुमार मिश्र, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता, निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एस के अम्बेडकर, सहायक अभियंता जल प्रेमचंद आर्य, मोहल्ला गढ़ी गाढ़ीपुरा से लाल सिंह यादव व नगर निगम के कर्मचारियों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिवारवालों की ओर से फूलमाला व शॉल पहनाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी। इस मौके पर नगर आयुक्त बिपिन कुमार मिश्र द्वारा कहा गया कि कर विभाग में कार्यरत सदानन्द व जलकल विभाग में कार्यरत लक्ष्मी देवी के द्वारा अपने कार्यकाल में पूर्ण निष्ठा, लगन व ईमानदारी से कार्य किया गया, जिससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्वर्णिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई। सहायक नगर आयुक्त व मुख्य अभियंता द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किये गये। इसके अतिरिक्त नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उपहार भेंट किये गये। इस मौके पर कर विभाग व जलकल विभाग के समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन उद्यान लिपिक अमरदीप द्वारा किया गया।