लखनऊ।भारतीय शिल्पकार समाज कल्याण समिति एवं जनतंत्र प्राइम भारत के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन को आइना” टीम जनतंत्र प्राइम भारत, और *भारतीय शिल्पकार समाज कल्याण समिति* की साझा मेहनत से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने समाज में योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया एवं अपने विचार भी साझा किए।
मुख्य अतिथि अनिल दुबे (राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय लोकदल) ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में सद्भाव एवं सामाजिक एकता के लिए ऐसे कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं। यह मंच समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी हैं और उनकी सजगता से समाज के लोगों को सच्चाई से देश प्रदेश की खबरें पता चलती है और अन्याय और शोषण उजागर होता है।
सैयद रफत जुबैरी रिज़वी (कोषाध्यक्ष, यूपी ओलंपिक संघ ने कहा कि युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर समाज को नई दिशा दी जा सकती है। खेल और संस्कृति दोनों में सहभागिता समाज को मजबूती देती है।
डॉ. सुल्तान शाकिर हाशमी ने कहा कि
समाज में सकारात्मक संवाद की आवश्यकता है। मीडिया को अब सामाजिक उत्थान का माध्यम बनना होगा।
अब्दुल अज़ीज़ सिद्दीकी (अध्यक्ष, पीएमडब्ल्यूजेए)
पत्रकारों की भूमिका समाज के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है। सही और ईमानदार रिपोर्टिंग से जनमानस को सशक्त किया जा सकता है।
समारोह में खुर्शीद आलम
डॉ. ए.पी. सिंह
मनोज सिंह (राष्ट्रीय लोकदल गौसिया खानम (क्षेत्रीय संयोजिका, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में अनिल दुबे ने सम्मानित किए गए समाजसेवियों और प्रतिभागियों को मंच से प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
यह समारोह सामाजिक समरसता, विविधता और एकजुटता का प्रतीक बनकर उभरा, जिसमें विभिन्न वर्गों और समुदायों के प्रतिनिधियों ने एक मंच से समाज हित के लिए एकजुटता का संदेश दिया।