मथुरा
श्री द्वारिकाधीश मंगला प्रसादी सेवा मंडल द्वारा द्वारिकाधीश मंदिर प्रांगण मे आम-चुनरी मनोरथ एवं फूल बंगला और छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन 31 मई शनिवार को शाय 6 बजे से आयोजित होगा।कार्यक्रम मे सर्व प्रथम शोभा यात्रा उसके उपरांत यमुना पूजन व चुनरी मनोरथ के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। भोजन प्रसादी के साथ समापन किया जायेगा।आम मनोरथ शोभा
यात्रा 31 मई को सुबह 7 बजे दाऊजी मन्दिर चौक बाजार से होते हुए असकुंडा घाट तक निकली जाएगी। इसके साथ ही यमुना मनोरथ पर्व चुनरी उड़ाकर किया जाएगा। भक्तों ने बताया कि एक साल पहले श्री द्वारकाधीश मंगला प्रसादी सेवा मण्डल ग्रुप की शुरुआत की गयी थी। सायं 5 बजे ठा द्वारकाधीश मंदिर में फूल बंगला एवं आम मनोरथ के दर्शन होंगे। इसके बाद रोजाना ठा. द्वारकाधीश मंदिर में 1 कि. प्रसादी का प्रतिदिन वितरण किया जाता है, सभी त्योहारों और उत्सवों के अवसर पर ग्रुप के द्वारा विभिन्न प्रसादी व भण्डारों का आयोजन समय-समय पर किया जाता है। ग्रुप के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि अनाथ एवं असहाय बच्चों को विभिन्न सामग्री व निर्धन बच्चों की स्कूल फीस जमा करायी जाती है। एक वर्ष पूरे होने पर काकरौली नरेश गोस्वामी 108 डॉ वागीश कुमार महाराज के षष्ठी पूर्ति होने के उपलक्ष्य में भव्य फूल बंगला, आम मनोरथ, यमुना महारानी का चुनरी मनोरथ व छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए ग्रुप के द्वारा एक टीम गठित करली गयी है, जिसमें समाज सेवी सौरभ वर्मा, दीपक अग्रवाल, प्रदीप सोनी, वीना आंटी, डॉ मीनाक्षी सिंह, भूपेन्द्र गौतम, महेश खण्डेलवाल, संदीप अग्रवाल, लवकेश गोला, राजीव वर्मा, पीयूष गर्ग, किशन पण्डित, उमेश भदौरिया आदि मेम्बरों को मैन जिम्मेदारी दी गई है।
सेवा मंडल के जिम्मेदार मेम्बरों ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री द्वारिकाधीश मंगला प्रसादी सेवा मंडल के एक वर्ष पूर्ण होने पर द्वारिकाधीश मंदिर मे 31 मई को आम मनोरथ एवं फूल बगला और यमुना महारानी चुनरी मनोरथ एवं छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं। वही मंडल के ग्रुप एडमिन समाजसेवी सौरभ वर्मा ने सभी दर्शनार्थियों से निवेदन किया हैं द्वारिकाधीश मंदिर मे आकर आम चुनरी मनोरथ के दर्शन कर पुण्य लाभ उठाए।
