
(खरी कसौटी संवाद)
शाहजहांपुर। न्याय प्रिय व पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर नगर निगम द्वारा महिला सशक्तिकरण सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व सांसद, सिरसा (हरियाणा) की सुनीता दुग्गल द्वारा नगर निगम की स्वच्छता मित्रों व स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को माला पहनाकर व उपहार देकर किया गया सम्मानित। जैसा कि विदित है कि आज शुक्रवार को रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जंयती है, जिसके दृष्टिगत शासन की मंशा अनुरुप नगर निगम स्तर पर महिलाओं को सम्मानित करने हेतु महापौर अर्चना वर्मा व नगर आयुक्त डॉ बिपिन कुमार मिश्र के निर्देशन में बृहस्पतिवार को सुभाष चौराहा स्थित गन्ना शोध संस्थान सभागार में नगर निगम, शाहजहांपुर द्वारा महिला सशक्तिकरण सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिरसा-हरियाणा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, महापौर अर्चना वर्मा, महानगर अध्यक्षा शिल्पी गुप्ता द्वारा दीप प्रज्जवलित कर व रानी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के स्वागत सम्मान की श्रंखला में महापौर द्वारा मुख्य अतिथि सुनीता दुग्गल को 21 किलो की बड़ी माला पहनाकर व हनुमान जी की मूर्ति भेंट की तथा नगर निगम की संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी द्वारा महापौर, महानगर अध्यक्षा शिल्पी गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी डॉ अपराजिता सिंह, एसपी सिटी देवेन्द्र कुमार व मंच पर उपस्थित सभी सम्मानित महिलाओं को पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से पौधा भेंट किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुनीता दुग्गल द्वारा अपने सम्बोधन में रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी गई व उनके जीवन पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुये अपील की गई कि सभी महिलायें अपने हक अधिकारों के प्रति जागरुक रहें। श्रीमती सुनीता दुग्गल द्वारा रानी अहिल्याबाई होल्कर को सक्षम महिला व नारी शक्ति के लिये प्रेरणा स्त्रोत बताया। उन्होनें अपने जीवन में देश और समाज के लिये महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने हेतु धार्मिक, सामाजिक व राजनैतिक क्षेत्र में एक नई दिशा प्रदान की। इसके साथ ही मुख्य अतिथि सुनीता दुग्गल ने इंदौर की तर्ज पर नगर निगम, शाहजहांपुर को स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की दिशा में महापौर व नगर आयुक्त, नगर निगम, शाहजहांपुर की भूरि-भूरि प्रशसा की व शुभकामनाएं दी। इसी क्रम में महापौर द्वारा महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने के लिये हर नारी शक्ति को न्यायप्रिय रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से प्रेरणा लेने व उनके पद चिन्हों पर चलने की अपील की गई। महापौर द्वारा कहा गया कि जिन्होनें अपने परिवार के अधिकांश सदस्यों को खोने के बाद भी अपने जीवन का संघर्ष जारी रखा और देश व समाज को एक दिशा व पहचान दिलाने के लिये अथक प्रयास किये, जिनमें उन्होनें सफलता प्राप्त की। नगर आयुक्त डॉ बिपिन कुमार मिश्र द्वारा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुनीता दुग्गल, महापौर, मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों व कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का स्वागत सम्मान किया गया व रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डालते हुये सभी से अनुरोध किया गया कि सभी लोग उनके जीवन परिचय के विषय में अवश्य पढ़ें व उनके द्वारा अपने जीवन में किये गये कार्यों से प्रेरणा लेकर उनके कार्यों को आत्मसात् करने की अपील की गई। नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित सुनीता दुग्गल, महापौर व महानगर अध्यक्षा द्वारा रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के अवसर पर नगर निगम की महिला स्वच्छता मित्रों व स्वंय सहायता समूह तथा एनिमेटर्स की महिलाओं को माला पहनाकर, प्रशस्ति-पत्र, पी०पी०ई० किट व उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन नगर निगम की संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्वच्छता प्रभारी अल्पना श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिविर व सरकार द्वारा संचालित सरकारी योजनाओं से सम्बन्धित विभिन्न विभागों द्वारा कैम्पो का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं द्वारा प्रतिभाग कर योजनाओं से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त की गई। कार्यक्रम में कार्यकारिणी के सदस्यगण, पार्षदगण व अपर नगर आयुक्त एस के सिंह, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता, सम्मानित महिलायें यथा सुश्री विमला देवी, वर्षा अवस्थी, पूनम मेहरोत्रा, तराना जमाल अन्य अधिकारीगण, कर्मचारीगण व सम्भ्रान्त नागरिकगण उपस्थित रहें।