लखनऊ । रविवार राष्ट्रीय लोकदल श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश पाल धनगर की अध्यक्षता में श्रम प्रकोष्ठ के महिला पदाधिकारियों की “महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक न्याय” पर आधारित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन का आयोजन प्रदेश मुख्यालय पर किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक शिव करन सिंह तथा मुख्य वक्ता के तौर पर राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे मौजूद रहे। श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रदीप कुमार तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया। बैठक से पूर्व सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में चौधरी चरण सिंह अमर रहे के नारे लगाये और उनकी प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया।
इस अवसर पर महिला पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक शिव करन सिंह ने कहा कि प्रवासी एवं घरेलू कामगारों के लिए विशेष श्रम कानून का निर्माण किया जाय तथा श्रमिकों की सहायता एवं समस्याओं के निदान के लिए श्रमिक थाने के निर्माण के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह के माध्यम से सरकार से वार्ता की जायेगी।
इस अवसर पर महिला पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने कहा कि महिला शिक्षा के साथ साथ कौशल विकास को जोड़ते हुये प्रत्येक न्याय पंचायत में कौशल विकास केन्द्र स्थापित करने हेतु राष्ट्रीय लोकदल हर संभव प्रयास करेंगा। उन्होंने कहा कि आज की इस बैठक के माध्यम से राष्ट्रीय लोकदल सरकार से यह आग्रह करेगा कि मनरेगा श्रमिकों के लिए 200 दिन कार्यदिवस एवं दैनिक पारिश्रमिक 500 रुपये प्रतिदिन निर्धारित किया जाय।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश पाल धनगर ने कहा राष्ट्रीय लोकदल प्रयास करेगा कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का न्यूनतम पेंशन 5000 रुपए प्रति माह किया जाए तथा महिला मेट के लिए 20 श्रमिकों की बाध्यता को समाप्त करने के लिए राष्ट्रीय लोकदल हर संभव कार्य करेगा।
राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने कहा कि राज्य रोजगार गारण्टी परिषद एवं जिला मनरेगा निगरानी समिति के गठन हेतु राष्ट्रीय लोकदल सरकार से मांग करेगा।
राष्ट्रीय लोकदल प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल ने कहा कि सरकार से यह मांग की कि सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सहायता राशि 1 लाख रुपये की जाय।
पदाधिकारियों द्वारा विमान हादसा एवं हेलीकॉप्टर हादसा में मारे गये लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की गयी और 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गयी।
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने बताया कि कार्यक्रम को प्रदेश महासचिव रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, श्रम प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव रमेश कश्यप तराई क्षेत्र के अध्यक्ष पी0के0 पाठक, प्रदेश सचिव प्रमोद शुक्ला ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर वकील शेख मंसूरी, साइमा परवीन, रमेश यादव, साधना सिंह,, ईश्वर देव, रेखा भार्गव, एस0पी0 बघेल, आरती पांडेय सहित श्रम प्रकोष्ठ के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।