
(खरी कसौटी संवाद)
शाहजहांपुर। पूरे विश्व मे पर्यावरण दिवस मनाया गया, इसी क्रम मे नगर के रोटी गोदाम मे खंड शिक्षा अधिकारी के साथ कम्पॉज़िट विद्यालय बहादुर गंज के प्रधानाध्यापक इमरान सईद खां ने बच्चों के साथ मिलकर पौधारोपण किया खंड शिक्षा अधिकारी नगेन्द्र कुमार ने कहाँ कि
विश्व पर्यावरण दिवस हर साल पांच जून को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह दिन हमें प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखने और हमारी पृथ्वी को बचाने के लिए प्रेरित करता है, इमरान सईद ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर हम सभी को अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल आदतें अपनाने का संकल्प लेना चाहिए, जैसे कि ऊर्जा की बचत, जल संचयन, और कूड़ा प्रबंधन। हमें पेड़-पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का भी प्रयास करना चाहिए। सभी बच्चों को लगाये गये पौधों की ज़िम्मेदारी दी गयी पौधारोपण कार्यक्रम मे मो शाकिर, खुशबू सबूर, अमिता, मनोज, आदिल, अनिल व तोताराम आदि शामिल रहे।