
(खरी कसौटी संवाद)
शाहजहांपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में शहर एवं पार्कों को हरा भरा रखने के उद्देश्य से नगर आयुक्त के निर्देशन में उद्यान विभाग, नगर निगम, शाहजहांपुर द्वारा न्यू सिटी ककरा में स्थित नगर निगम अतिथि गृह व अन्य क्षेत्रों में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्रमशः नगर निगम नगर निगम अतिथि गृह में 80 पौधे चम्पा, अशोक, बोगनवीलिया, शहीद पार्क टाउनहॉल में 15 पौधे अशोक, गांधी भवन परिसर में 05 अशोक के, सिंचाई विभाग पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में 12 पौधे लीची. अमरूद, नींबू, आडू, आंवला के पौधों को रोपित किया गया। इस मौके पर नगर आयुक्त डॉ बिपिन कुमार मिश्र, अपर नगर आयुक्त एस के सिंह, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक जल/उद्यान प्रभारी सौरभ श्रीवास्तव व पार्षद नीतू, तारावती, रूपेश कुमार वर्मा, संजय कुमार, रीना देवी, मनीष, मज़हर हुसैन, रामबरन सिंह, नवनीत, सोनी मिश्रा, अनूप त्रिवेदी, शिवप्रसाद गुप्ता, सीमा, एहसान खान, विपिन सिंह यादव, जगदीश सिंह, चित्रा सक्सेना, अरविन्द राजपाल, वेद प्रकाश, आफरीन बानो, प्रतीक्षा गुप्ता, जितेन्द्र सिंह, सिद्धार्थ शुक्ला, धीरेन्द्र सिंह चौहान, प्रदीप कुमार सक्सेना, मो जीशान, मो रजी मंसूरी, राजेश गंगवार, नीतू सिंह, रीता, सईद खां, राकेश कुमार, सीमा मौर्य, शिवओम सक्सेना, सुधीर कुमार, मो सत्तार, विजय लक्ष्मी, चारू गुप्ता, कोमल, फरहान अहमद, विजय बहादुर, दिवाकर, अतुल, अनूप कुमार मौर्य, कृष्ण कुमार सक्सेना, रामखिलावन, तालिब, निर्मला देवी, मोहसिन, मैनाज बी, तुषार त्रेहन, शिखा, मुख्तार अहमद, मंजू पाल, फातिमा बी, आसिफ सलीम खां, शब्बन अली, शहाना, सीमा यादव व नगर निगम से सहायक अभियंता जल प्रेमचंद आर्य तथा स्वंय सहायता समूह की महिलाओं के अतिरिक्त बड़ी संख्या में नगर निगम के कर्मचारी व अन्य गणमान्य लोगों द्वारा पौधों को रोपित कर पर्यावरण के प्रति संदेश दिया गया। मौके पर उपस्थित नगर आयुक्त द्वारा समस्त महानगर वासियों से अपील की गई की कि वे पर्यावरण को संरक्षित करने हेतु कम से कम एक पौधा अवश्य लगायें व पौधे को बचाने की जिम्मेदारी भी लें। आयोजित कार्यक्रम में नगर आयुक्त महोदय द्वारा उपस्थित सभी लोगों को विश्व पर्यावरण को संरक्षित क शपथ दिलाई गई। वहीं दूसरी ओर नगर आयुक्त द्वारा सीएम ग्रिड योजना के अन्तर्गत अहमद उल्ला शाह पार्क से लिबास टेलर्स तक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की स्थिति को देखा व संबन्धित को निर्देशित किया गया कि निर्माण को ससमय पूर्ण किया जायें। इस मौके पर मुख्य अभियंता निर्माण एस के अम्बेडकर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार मिश्रा व अन्य लोग उपस्थित रहें।