बहराइच।प्रातःस्मरणीय राष्ट्रवीर चक्रवर्ती सम्राट महाराजा सुहेलदेव राजभर के विजय दिवस के पावन अवसर पर आज जनपद बहराइच की ऐतिहासिक धरती पर समाज की अस्मिता और सम्मान का अनुपम दृश्य साकार हुआ।
इस गौरवमयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री, हिन्दू हृदय सम्राट, परम श्रद्धेय योगी आदित्यनाथ ने
राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर की 40 फीट ऊँची कांस्य प्रतिमा का लोकार्पण कर हमारे समाज के स्वाभिमान और देश की विरासत को चिरस्थायी सम्मान प्रदान किया।साथ ही ₹1243 करोड़ की 384 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करपूर्वांचल के सर्वांगीण विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के नाते, परमश्रद्धेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया कि उन्होंने महाराजा सुहेलदेव की गौरवगाथा को राज्य और राष्ट्र के पटल पर भव्य स्वरूप में प्रतिष्ठित किया।
यह दिन समाज के हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा है जो अपनी संस्कृति, स्वाभिमान और अधिकार के लिए संघर्षरत है।हम सभी महाराजा सुहेलदेव जी के पदचिह्नों पर चलकर न्याय, समरसता और सामाजिक उत्थान के संकल्प को साकार करें।