लखनऊ।संगठन एवं सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर चलाए जा रहे अपने अभियान के तहत राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे का सोमवार को करहल जनपद मैनपुरी पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया इस अवसर पर अनिल दुबे ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोग पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर पूरे जनपद में अभियान चलाए तथा आने वाले जिला पंचायत के चुनाव की तैयारी करें पार्टी जिला पंचायत का चुनाव लड़ेगी उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी पूर्वांचल बुंदेलखंड एवं मध्य उत्तर प्रदेश में भी पार्टी को पश्चिम उत्तर प्रदेश की तरह मजबूत बनाने में लगे हैं और 2027को लेकर पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने में लगी हुई है ।
मथुरा में राष्ट्रीय लोकदल की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सम्मिलित होने जा रहे अनिल दुबे ने कहा कि बैठक में राजनीतिक आर्थिक जातीय जनगणना महिला आरक्षण सक्रिय सदस्यता अभियान पर विस्तृत चर्चा होगी।बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी होंगे।
अनिल दुबे के साथ रालोद व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रोहित अग्रवाल भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय लोकदल जनपद मैनपुरी के अध्यक्ष राघवेन्द्र दुबे की अगुवाई में हुए स्वागत एवं अभिनंदन के लिए अनिल दुबे ने आभार व्यक्त किया।
