
(खरी कसौटी संवाद)
निगोही/शाहजहांपुर। एसपी राजेश द्विवेदी ने शनिवार को निगोही थाने का औचक निरीक्षण किया। लावलश्कर के साथ जनपद की अंतिम सीमा खनंका पुल तक गए। कहा अस्थाई चौकी बनाने का प्रयास किया जाएगा। दोपहर एक बजे निगोही थाने पहुंचे एसपी राजेश द्विवेदी ने सबसे पहले थाना कार्यालय,महिला हेल्प डेस्क, मालखाना,मैस,कम्प्यूटर कक्ष,थाना परिसर,कर्मचारी बैरक देखी। इसके बाद थाने के अभिलेख चेक किये। साफ-सफाई की प्रशंसा की। उन्होने एसओ निगोही अशोक सिंह से माल मुकदमाती बाहनो को व्यवस्थित रखने के साथ पुराने बाहनो की नीलामी का निर्देश दिया। उन्होने निर्देश दिया कि थाने आने वाले फरियादियो से शिष्ट और सभ्य व्यवहार हो। त्यौहार और चुनाव के दृष्टिगत जनता के साथ समय-समय पर गोष्ठी करने का निर्देश भी दिया। प्रेस वार्ता के दौरान एसपी ने कहा कि यहां चौकी बनाने का प्रयास किया जाएगा। निरीक्षण के बाद एसपी राजेश द्विवेदी एसपी सिटी देवेन्द्र कुमार,सीओ सदर प्रियांक जैन और एसओ अशोक सिंह के साथ जनपद के अंतिम छोर खनंका तक भी गए। बार्डर का अवलोकन कर वह सीधे शाहजहांपुर चले गए।