नगर आयुक्त बिपिन कुमार मिश्र द्वारा कपड़े के बने थैलों का वितरण
जनता से कपड़े के थैले ही प्रयोग करने की की गयी अपील

(खरी कसौटी संवाद)
शाहजहांपुर। पर्यावरण दिवस से पूर्व नगर निगम व बैंक ऑफ़ बड़ौदा के संयुक्त तत्वावधान में जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया। जिसमें नगर आयुक्त व बैंक ऑफ़ बड़ौदा के अधिकारियों व कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से जनता को प्लास्टिक न प्रयोग करने का आवाहन किया, साथ ही बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा निर्मित कराये गये कपड़े के बैग को जनता को वितरित किये गए। उक्त कार्यक्रम में नगर आयुक्त बिपिन कुमार मिश्र, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा मुख्य सफ़ाई एवं खाद्य निरीक्षक हरवंश दीक्षित, सैफ़ सिद्दीकी के अतिरिक्त बैंक ऑफ़ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय के प्रबन्धक व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। उक्त के अतिरिक्त नगर आयुक्त बिपिन कुमार मिश्र द्वारा वार्ड सं.-08 बृज विहार कॉलोनी में पार्षद रामबरन सिंह चंदेल के साथ सफ़ाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया, जिसमें सफ़ाई व्यवस्था अत्यन्त दुरूस्त पायी गयी। इस मौके पर नगर आयुक्त द्वारा जनता के सहयोग व पार्षद की सफ़ाई व्यवस्था को बेहतर रखने की पहल के लिए भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।