लखनऊ। नगर निगम एवं जलकल कर्मचारी संघ, लखनऊ का गत दिनों हुए चुनाव के बाद नवगठित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक संघ कार्यालय पर संघ के अध्यक्ष आनंद मिश्र एवं प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र की अध्यक्षता में हुई।
उक्त बैठक में नगर निगम एवं जलकल के सदस्यों द्वारा बहुत सी विभागीय एवं शासन स्तर पर लम्बित समस्याओं एवं दोनो विभागों की कार्यप्रणाली तथा कार्यपद्धति पर घोर निराशा एवं व्याप्त समस्याओं के समाधान हेतु नगर आयुक्त व महाप्रबंधक जलकल से निकट भविष्य में संगठन के साथ बैठक कर समाधान कराने का अनुरोध किया गया,जिसके संबंध में बहुत जल्द संघ द्वारा विस्तार से मांग पत्र तैयार कर समयबद्ध निस्तारण हेतु प्रेषित किया जायेगा ।
आज की बैठक में प्रमुखता से नगर निगम व जलकल में सेवा संबंधी दिक्कतों शासन स्तर पर महासंघ की लम्बित मांगों पर बडे विस्तार से चर्चा एवं विचार-विमर्श कर स्थानीय समस्याओं व शासन स्तर पर लम्बित समस्याओं के समाधान हेतु एक वृहत कार्ययोजना,जनजागरण, सभी जोन,केन्द्रीय कार्यशाला,मार्ग प्रकाश, जलकल आदि कार्यालय का भ्रमण कर स्थानीय एवं शासन स्तर पर लम्बित समस्याओं से कर्मचारी साथियों को अवगत कराते हुए आन्दोलन आदि की तैयारी की जायेग बैठक में प्रमुख रूप से जलकल कर्मचारियो को सेवानिवृत पर ग्रेच्युटी,अर्जित अवकाश का पूरा भुगतान,पेंशन बुक,नगर निगम की भांति सभी सुविधाएं दिया जाना,राजस्व संवर्ग में प्राइवेट कर्मचारियों को आई डी देकर काम लिया जा रहा,जबकि नियमित कर्मचारी बैठे है,वसूली कैम्पों में वाशरूम,बैठने की व्यवस्था, कर्मचारियों के फोन से ही वसूली आदि की कार्यवाही की जा रही आदि समस्याओं का समाधान
नगर निगम जलकल कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को भवनकर,जलकर व सीवरकर से मुक्त हेतु नगर निगम सदन से पारित/स्वीकृत के बाद भी अभी तक विभागीय आदेश जारी न किया जाना,विभागीय पदोन्नत नगर निगम व जलकल में समयबद्ध एवं एकरूपता से नही हो रही,धारा 108 पर कार्यरत कर्मचारियों का अभी तक विनियमितीकरण व स्थायीकरण नही हो सका,जलकल जोन 6 के अधिशासी अभियन्ता द्वारा कर्मचारियों को छुट्टी के एवज में उसका वेतन काटने आदि उत्पीड़न को तत्काल रोका जाय,जलकल मे जेई से काम न लेकर पी एस एस से काम लेने पर रोक लगाई जाए, कर्मचारियों के ऊपर किसी भी कार्यवाही के पूर्व उसका वगैर पक्ष जाने अनावश्यक उत्पीड़न बन्द किया जाय, जोन 3 नगर निगम कार्यालय का तत्काल निरीक्षण कर वहां की विल्डिंग को किराए दार से मुक्त कर पहले कर्मचारियों को बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय,छुट्टी के दिन व देर रात्रि तक अनावश्यक कार्यालय खोलने पर रोक लगाई जाए, विभिन्न जोन कार्यालय में राजस्व व अन्य विभागो में बाहरी व अनावश्यक रूप से लगे कर्मचारियों/व्यक्तियों को तत्काल चिन्हित कर प्रतिबन्धित किया जाय तथा नगर निगम के ज्यादातर जोन कार्यालय में अनावश्यक रूप से वकीलों आदि के हस्तक्षेप को रोका जाय एवं प्रत्येक माह नगर निगम व जलकल प्रशासन व्याप्त कर्मचारी समस्याओं पर बैठक अवश्य करे ताकि आपसी बात चीत से इन समस्याओं का समाधान निकलता रहे,आदि समस्याओं की ओर विभिन्न संघ सदस्यो द्वारा ध्यानाकर्षण कराया गया
इसी के साथ संघ सदस्यों द्वारा महासंघ की प्रादेशिक मांगों पर भी प्रदेश सरकार व शासन स्तर पर समयबद्ध समाधान न किए जाने पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए लखनऊ ईकाई द्वारा महासंघ की समस्याओं पर जो भी प्रदेश स्तरीय आन्दोलन आदि किया जायेगा,उसमे बढ,चढ कर सहभागिता की जायेगी
संघ व महासंघ की बैठक में आए सभी बिन्दुओं पर समय रहते प्रदेश सरकार व शासन तथा नगर आयुक्त व जलकल महाप्रबंधक से अनुरोध है कि इन समस्याओं का समाधान कराने हेतु सम्बन्धित को आदेशित करने का कष्ट करने का अनुरोध किया।