विवाह प्रस्ताव से इंकार करने वाली लड़की पर कथित रूप से तेजाब फेंकने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार की रात जिले के गारेमारी इलाके की है। उन्होंने बताया कि पीड़िता नौवीं कक्षा की छात्रा है और घटना के वक्त वह सांस्कृतिक कार्यक्रम से लौट रही थी।
अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से झुलसी छात्रा को पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां से उसे सोमवार को फखरूद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, छात्रा के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। राज्य में हाल-फिलहाल में तेजाब हमले की यह दूसरी घटना है। इससे पहले सोनीतपुर जिले के ढेकाइजुली इलाके में रविवार की शाम एक युवक ने 35 वर्षीय महिला पर तेजाब फेंक दिया था।





























