हिंदू धर्म में वैसे तो कई सारे पर्व मनाया जाते है लेकिन शिव को समर्पित महाशिवरात्रि का त्योहार बेहद खास माना जाता है इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी को मनाया जाएगा।
मान्यता है कि इसी पवित्र दिन पर भगवान शिव और देवी मां पार्वती का शुभ विवाह हुआ था।

इस दिन शिव पूजा का भी विशेष महत्व होता है, महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का अभिषेक करके उनकी विधिवत पूजा की जाती है लेकिन इस दौरान कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए वरना भगवान शिव क्रोधित हो सकते है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे है कि महाशिवरात्रि पर किन कार्यों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए वरना जातक को बुरे परिणाम झेलने पड़ सकते है, तो आइए जानते है।

महाशिवरात्रि पर न करें ये गलतियां-
आपको बता दें कि महाशिवरात्रि का दिन शिव पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है ऐसे में अधिकतर भक्त इस दिन भगवान भोलेनाथ की साधना आराधना करते है ऐसे में अगर आप भी इस दिन शिव मंदिर जा रहे है तो इस बात का ध्यान रखें कि पूजा की थाली में कमल, कनेर, केवड़े और केतकी के पुष्प न हो। क्योंकि शिव शंकर को ये चीजें अर्पित करना अच्छा नहीं माना जाता है, शिव को कुमकुम और रोली भी नहीं चढ़ाई जाती है।

इस दिन शंख की पूजा भी नहीं करनी चाहिए इसके अलावा तुलसी के पत्ते भी शिव को अर्पित करना मना है ऐसे में इन चीजों को भगवान पर अर्पित न करें। शिवलिंग पर भूलकर भी भैंस का दूध नहीं चढ़ाना चाहिए बल्कि आप भगवान को गाय का शिव अर्पित कर सकते है इससे अभिषेक करने से मनोकामना पूर्ण हो जाती है।































