छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पश्चिम बंगाल की सरकार पर जमकर आरोप लगाया है। सीएम विष्णुदेव साय ने ममता सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पश्चिम बंगाल का सरकार महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रही है।
साथ ही कहा कि खुद महिला होने के बाद भी ममता बैनर्जी प्रदेश की महिलाओं का सम्मान के प्रति संवेदनशील नहीं हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पश्चिम बंगाल की ममता सरकार में संदेशखली की घटना मन को व्यथित करने वाली है। जिस बंगाल में माता दुर्गा की पूजा आराधना की जाती है वहां टीएमसी के नेताओं के द्वारा महिलाओं के साथ सामूहिक शोषण हो रहा है, यह मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है।
सीएम साय ने कहा कि बड़े ही दुख की बात है कि जिस प्रदेश की मुख्यमंत्री खुद महिला है उस सरकार में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह सरकार मताओं-बहनों के प्रति सम्मान की भावना नहीं रख रही है। ममता सरकार में महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को समर्थन और बढ़ावा दिया जा रहा है। पश्चिम बंगाल की सरकार सिर्फ घटाना को दबाने का प्रयास करने साथ आरोपियों को संरक्षण देने का काम कर रही है।






























