लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम कैम्पस के कक्षा-10 के प्रतिभाशाली छात्र कृष्ण दुबे ने प्रयागराज में आयोजित सी.आई.एस.सी.ई. रीजनल स्विमिंग चैम्पियनशिप में एक गोल्ड मेडल, दो सिल्वर मेडल एवं एक ब्रॉन्ज मेडल समेत चार पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। प्रतियोगिता का आयोजन काउन्सिल फॉर इण्डियन स्कूल सार्टिफिकेट एक्जामिनेशन (सी.आई.एस.सी.ई.) के तत्वावधान में किया गया। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स ऋषि खन्ना ने बताया कि इस चैम्पियनशिप में कृष्ण दुबे ने विभिन्न तैराकी प्रतियोगिताओं में अपनी अभूतपूर्व प्रतिभा का परचम लहराया है। इस चैम्पियनशिप में विभिन्न विद्यालयों के चुने हुए छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्रों ने अपनी तैराकी प्रतिभा की बदौलत राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर देश का गौरव बढ़ाने के संकेत दिये हैं। सी.एम.एस. संस्थापिका निदेशिका व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. भारती गाँधी ने विद्यालय के इस होनहार तैराक के उज्जवल भविष्य की कामना की है।





























