गुरूवार को राजस्थान हाईकोर्ट ने एसआई भर्ती – 2021 पर अपना फैसला सुनाते हुए भर्ती को रद्द करने का आदेश दिया। एसआई भर्ती -2021 की लिखित परीक्षा का पेपर लीक होने का मामला सामने आया था, जिसमें कई ट्रेनी एसआई पकड़े गये थे।
जस्टिस समीर जैन की एकलपीठ ने फैसला सुनाते हुये कहा कि एसआई भर्ती 2021 परीक्षा में पेपरलीक होने की खबर का प्रसार पूरे प्रदेश में हुआ था। परीक्षा का पेपर तीन चरणों में लीक होने में आरपीएससी के 6 सदस्यों की भूमिका पायी गयी थी। परीक्षा का पेपर ब्लूटूथ गैंग के पास भी पहुंचा। जिससे सही गलत की छंटनी करना बहुत ही मुष्किल है। इन पहलुओं को मद्देनजर रखते हुए एसआई भर्ती को जारी नही रखा जा सकता।
राजस्थान कोर्ट ने निर्देश देते हुये कहा कि वर्श 2025 की भर्ती में 2021 के पद भी जोड़े जाये और इसके साथ ही एसआई भर्ती 2021 के सभी अभ्यार्थियों को भी शामिल किया जाये।
राजस्थान हाईकोर्ट ने माना कि पेपर लीक तीन तरह से हुआ। पहले आरपीएससी के दो सदस्यों ने पेपर लीक किया। बड़ी संख्या मेें परीक्षा मेें डमी अभ्यार्थियों को बैठाया गया और जगदीष बिष्नोई सहित अन्य गैंग ने पूरे प्रदेष में पेपर को लीक किया।
एसआई भर्ती-2021 के अन्र्तगत, वर्ष 2021 में राजस्थान सरकार ने 859 रिक्त पदों के लिये विज्ञापन दिया था। जिसके लिये 7.97 लाख लोगों ने आवेदन किया था। जिसकी लिखित परीक्षा 13-15 सिंतबर तक आयोजित की गयी थी। लिखित परीक्षा में 3.80 लाख अभ्यार्थी, शामिल हुये थे।





























