आज प्रधानमंत्री जन धन योजना ने 11 वर्ष पूरे कर लिए है जिसके तहत सभी लोगों के जीरो बैलेंस वाले सेविंग अकाउंट खोले गए थे । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) की 11वीं वर्षगांठ का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह एक परिवर्तनकारी पहल है जिसने पूरे भारत में वित्तीय समावेशन को नया रूप दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि पीएमजेडीवाई ने लोगों का सम्मान बढ़ाया है और अंतिम व्यक्ति तक वित्तीय समावेशन की सुविधा पहुंचाकर अपनी नियति स्वयं लिखने की शक्ति दी है।
पीएम ने MyGovIndia की X पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा – वित्तीय बहिष्करण से सशक्तिकरण तक! यहां एक झलक है कि कैसे पीएम जन धन योजना ने पूरे भारत में जीवन बदल दिया है। जब अंतिम व्यक्ति आर्थिक रूप से जुड़ा होता है, तो पूरा देश एक साथ आगे बढ़ता है। प्रधानमंत्री जन-धन योजना ने यही हासिल किया। इसने लोगों की गरिमा बढ़ाई और उन्हें अपना भाग्य खुद लिखने की शक्ति दी। पीएम ने सोशल मीडिया X पर 11 years of jan dhan हैश टैग भी चलाया।





























