लखनऊ, 27 सितम्बर 2025। हीरालाल यादव लॉ कॉलेज में आज विधि पाठ्यक्रम (एलएल.बी. एवं बी.ए. एलएल.बी.) के नवप्रवेशित छात्रों के स्वागत हेतु फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। कॉलेज परिवार ने नए विद्यार्थियों का हार्दिक स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज प्रबंधक राम सिंह यादव उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने की। विशिष्ट अतिथियों में इंजीनियर अनुराग, रामानंद सैनी, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. अनामिका श्रीवास्तव एवं प्रतिभा पाण्डेय शामिल रहे।
फ्रेशर्स पार्टी के दौरान छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। वरिष्ठ छात्रों ने नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें कॉलेज की परम्परा, अनुशासन एवं शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराया। इसके बाद मिस एवं मिस्टर फ्रेशर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें—
- एलएल.बी. (त्रिवर्षीय) से मिस्टर फ्रेशर कार्तिकेय यादव और मिस फ्रेशर प्रतिष्ठा शर्मा चुने गए।
- एलएल.बी. (पंचवर्षीय) से मिस्टर फ्रेशर राघवेन्द्र प्रताप सिंह और मिस फ्रेशर आयुषी बाजपेई बनीं।
इस अवसर पर प्रबंधक राम सिंह यादव ने कहा—
“नवप्रवेशित छात्रों का स्वागत करना हमारे लिए गर्व की बात है। विधि की पढ़ाई केवल डिग्री नहीं बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी सिखाती है।”
इंजीनियर अनुराग ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा—
“कड़ी मेहनत और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। कॉलेज प्रबंधन सदैव छात्रों के साथ खड़ा रहेगा।”
कार्यक्रम का संचालन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। अंत में प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कॉलेज छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं उत्कृष्ट वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।





























