जयदीश श्रीवास्तव
नानपारा बहराइच। राहत जनता इंटर कॉलेज में राहत डे (अल्लामा इक़बाल डे) बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अल्लामा इक़बाल के जीवन, विचारों व शायरी पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।कार्यक्रम का संचालन अब्दुल शहीद पूर्व प्रधान ने किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला भाजपा उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।
इसके अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश गुप्ता, सपा नेत्री साइस्ता परवीन, समाजवादी पार्टी महिला सभा जिलाध्यक्ष नसीबुननिशा, गाजी इमाम आला, हाजी मुजतबा उस्मानी, प्रबंधक अरशद खान, प्रधानाचार्य अरुण प्रकाश चौधरी सहित शिक्षक, अभिभावक गण और तमाम छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
बहराइच आये शायर रईस सिद्दीकी ने पढ़ा गमों के दर्द के नीचे दबा है हमारी रुह में एक तहफा है निकलता है कहां पत्थरों से पानी हमारा दर्द सुनकर रो पड़ा हैजुल्म का हर तरफ बाजार है मुल्क में अमन के लिए दुआ कीजिए डोर कहीं और है पतंग की अपनी हद में रहकर उड़ा कीजिए।
मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में अल्लामा इक़बाल के विचारों को आज के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। वक्ताओं ने कहा कि इक़बाल ने युवाओं को खुदी, मेहनत और देशप्रेम का संदेश दिया था, जिसे आज के छात्र-छात्राओं को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने भाषण, नज्म, कविता पाठ व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
अंत में प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने आए हुए सभी अतिथियों, शिक्षकों व छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया।








































