कुछ ही दिनों में हम नए साल 2023 में प्रवेश करने जा रहे हैं। नए साल की नई खुशियों के साथ ही व्रत और त्योहारों का सिलसिला भी एक बार फिर से शुरू हो जाएगा.
होली, नवरात्रि, दिवाली, दशहरा, ईद जैसे बड़े त्योहारों का फिर लोगों को बेसब्री से इंतजार रहेगा। हर महीने एकादशी, प्रदोष, चतुर्थी, शिवरात्रि, पूर्णिमा जैसे व्रत भी आएंगे। काशी ज्योतिषी चक्रपाणि भट्ट से जानिए नववर्ष 2023 के प्रमुख व्रत और त्योहारों के बारे में।

नए साल 2023 के व्रत और त्योहार
जनवरी 2023 के व्रत और त्योहार
01 जनवरी, दिन-रविवार: ईसाई नए साल का प्रारंभ
02 जनवरी, दिन-सोमवार: पौष पुत्रदा एकादशी
04 जनवरी, दिन-बुधवार: प्रदोष व्रत
05 जनवरी, दिन-गुरुवार: गुरु गोविंद सिंह जयंती
06 जनवरी, दिन-शुक्रवार: पौष पूर्णिमा
10 जनवरी, दिन-मंगलवार: गणेश चतुर्थी व्रत
14 जनवरी, दिन-शनिवार: लोहड़ी
15 जनवरी, दिन-रविवार: मकर संक्रांति, पोंगल, उत्तरायण
18 जनवरी, दिन-बुधवार: षटतिला एकादशी
19 जनवरी, दिन-गुरुवार: तिल द्वादशी, प्रदोष व्रत
20 जनवरी, दिन-शुक्रवार: मासिक शिवरात्रि
21 जनवरी, दिन-शनिवार: मौनी अमावस्या
25 जनवरी, दिन-बुधवार: विनायक चतुर्थी व्रत
26 जनवरी, दिन-गुरुवार: गणतंत्र दिवस, वसंत पंचमी
फरवरी 2023 के व्रत और त्योहार
01 फरवरी, दिन-बुधवार: जया एकादशी व्रत
02 फरवरी, दिन-गुरुवार: आमलकी द्वादशी
03 फरवरी, दिन-शुक्रवार: प्रदोष व्रत
05 फरवरी, दिन-रविवार: माघ पूर्णिमा
09 फरवरी, दिन-गुरुवार: संकष्टी चतुर्थी व्रत
13 फरवरी, दिन-सोमवार: सीता अष्टमी, कुंभ संक्रांति
16 फरवरी, दिन-गुरुवार: विजया एकादशी व्रत
18 फरवरी, दिन-शनिवार: महाशिवरात्रि
20 फरवरी, दिन-सोमवार: सोमावती अमावस्या
23 फरवरी, दिन-गुरुवार: विनायक चतुर्थी
27 फरवरी, दिन-सोमवार: होलाष्टक प्रारंभ

मार्च 2023 के व्रत और त्योहार
03 मार्च, दिन-शुक्रवार: आमलकी एकादशी, रंगभरी एकादशी
04 मार्च, दिन-शनिवार: प्रदोष व्रत
06 मार्च, दिन-सोमवार: होलिका दहन,
07 मार्च, दिन-मंगलवार: स्नान दान की पूर्णिमा
08 मार्च, दिन-बुधवार: होली
10 मार्च, दिन-शुक्रवार:संकष्टी चतुर्थी
15 मार्च, दिन-बुधवार: खरमास शुरू
18 मार्च, दिन-शनिवार: पापमोचिनी एकादशी व्रत
19 मार्च, दिन-रविवार: प्रदोष व्रत
20 मार्च, दिन-सोमवार: शिवरात्रि
21 मार्च, दिन-मंगलवार: भौमवती अमावस्या
22 मार्च, दिन-बुधवार: चैत्र नवरात्रि, कलश स्थापना
25 मार्च, दिन-शनिवार: विनायक चतुर्थी व्रत
29 मार्च, दिन-बुधवार: दुर्गा अष्टमी
30 मार्च, दिन-गुरुवार: राम नवमी



































