मुंबई. बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए अपने पति और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kholi) के साथ इंग्लैंड में हैं. विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से हो रहा है. लेकिन बारिश ने मैच का सारा मजा किरकिरा कर दिया है. बारिश के कारण पहले दिन टॉस नहीं हो सका. अनुष्का पहले चाय का मजा लेती दिखीं, लेकिन फिर बारिश से परेशान होकर कहने लगी रेन-रेन गो अवे.
साउथम्पटन (Southampton) में झमाझम बारिश का कारण फाइनल टेस्ट मैच के पहले दिन रद्द करना पड़ा, जिसकी वजह से क्रिकेट फैंस ही नहीं अनुष्का शर्मा भी बेहद निराश हुईं. अनुष्का ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक कविता लिखकर अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने लिखा, ‘रेन, रेन गो अवे! कम अगेन ऑफ्टर 5 डेज.’अनुष्का ने बारिश को 5 दिन बाद आने का न्योता इसलिए दिया, क्योंकि टेस्ट मैच 5 दिन बाद खत्म हो जाएगा. इसके अलावा, उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में भारतीय टीम की ग्रुप फोटो भी शेयर की है. इस तस्वीर में टीम के खिलाड़ियों के साथ हेड कोच रवि शास्त्री भी हैं.आपको बता दें कि इन दिनों अनुष्का सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. इससे पहले अनुष्का ने साउथैम्पटन से इंस्टाग्राम पर कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थी. इन तस्वीरों में वह शर्ट के साथ जींस और व्हाइट स्नीकर्स पहनी नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर उनकी बिंदास लुक वाली तस्वीरें जमकर वायरल हो हुई थी. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा था, ‘अचानक से तस्वीरें लो और मजेदार कैप्शन सोचो, यह इस तरह की पोस्ट है.’




































