अब्दुल कादिर खान/इरशाद हुसैन

बहराइच। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में स्वॉट टीम व कोतवाली देहात पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है।
टीम ने करीब 21 वर्षों से फरार चल रहे 50,000 रुपये के इनामिया अभियुक्त शमीम को गिरफ्तार किया है।अभियुक्त शमीम वर्ष 2005 में थाना नानपारा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 1137/2005 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार होकर जिला कारागार बहराइच में निरुद्ध था।
जेल में रहने के दौरान वह फरार हो गया था, जिसके संबंध में थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0- 807/2005 धारा 224 भा0द0वि0 पंजीकृत हुआ था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा द्वारा 50,000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।
सर्विलांस और मुखबिरी के माध्यम से लगातार प्रयास के बाद स्वॉट टीम व कोतवाली देहात पुलिस टीम ने आज दिनांक 21/11/2026 को अभियुक्त को गिरफ्तार किया। विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।_
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-_शमीम पुत्र नसीम निवासी ग्राम धनौली, थाना मटेरा, जनपद बहराइच, उम्र करीब 60 वर्ष।
गिरफ्तारी करने वाली मुख्य पुलिस टीम-_1. प्रभारी निरीक्षक ददन सिंह2. उ0नि0 राशिद अली3. उ0नि0 मुकेश पाण्डेय









































