ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के पहले दिन 32 लाख 91 हजार 352 करोड़ के निवेश प्रस्तावों में सबसे बड़ा हिस्सा स्वाभाविक रूप से पश्चिमी यूपी का ही है। अकेले 45 प्रतिशत निवेश प्रस्ताव नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यीडा, गाजियाबाद व अन्य पश्चिमी जिलों से है।
पर निवेश के मामले में बुंदेलखंड ने भी अच्छी प्रगति की है। इसने केवल 424 प्रस्तावों के जरिए 4 लाख 27 हजार 876 के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं। जबकि करीब करीब इतनी राशि के प्रस्ताव मध्य यूपी को मिले हैं। हालांकि मध्य यूपी में प्रस्तावों की संख्या 4424 है। इसका मतलब यह है कि यहां छोटे छोटे निवेश प्रस्ताव ज्यादा आए हैं जबकि बुंदेलखंड में बड़े निवेश प्रस्ताव आए हैं।
ऊर्जा सेक्टर में 7 लाख करोड़ का निवेश
उत्तर प्रदेश में 32.92 लाख करोड़ रुपये के आए निवेश में अकेले सात लाख करोड़ का निवेश ऊर्जा के क्षेत्र में आया है। प्रदेश में ऊर्जा सेक्टर में असीम संभावनाएं हैं। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सस्टेनेबल डेवलपमेन्ट थ्रू रिन्यूएबल एनर्जी पर आधारित सत्र के दौरान कही। उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के पहले दिन विभिन्न सेक्टर के सत्रों का आयोजन हुआ।
उन्होंने कहा कि रिन्यूएबल इनर्जी की चर्चा करते हुए कहा कि जैसे-जैसे हमारी जरूरतें बढ़ रही हैं ऊर्जा की खपत भी बढ़ती ही जा रही है। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के रास्ते आया निवेश और उससे स्थापित होने वाले उद्योगों की सफलता भी ऊर्जा की उपलब्धता पर निर्भर है।
उन्होंने बताया कि पूरी दुनिया के सामने ऊर्जा को लेकर व्यापक चुनौतियां हैं। इसी के साथ ही ये काफी व्यापक सेक्टर है, जिसमें काम करने को लेकर अपार संभावनाएं भी हैं। मंत्री एके शर्मा ने बैटरी निर्माण, सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा सहित कार्बन उत्सर्जन को कम करने को लेकर भी योगी सरकार की योजनाओं पर निवेशकों को अवगत कराया।
प्रदेश सरकार की नई ऊर्जा नीति का जिक्र करते हुए उन्होंने प्रदेश के ऊर्जा सेक्टर में निवेश कर रहे निवेशकों को ये भरोसा भी दिलाया कि उनकी हर जरूरत और सुविधाओं का सरकार ख्याल रखेगी।
ग्लोबल समिट के तहत आए निवेश प्रस्ताव
क्षेत्र निवेश प्रस्ताव प्रस्तावित निवेश करोड़ में कुल निवेश का प्रतिशत में
पश्चिमांचल 8389 1481108.4 45
पूर्वांचल 5406 954492.08 29
मध्य यूपी 4424 427876 13
बुंदेलखंड 424 427873 13



































