नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 12 मार्च, 2023 को JEE मेन 2023 सत्र 2 पंजीकरण प्रक्रिया को बंद कर देगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी भी सत्र 2 के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे NTA JEE की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पंजीकरण प्रक्रिया 15 फरवरी, 2023 को शुरू की गई थी।
जेईई मेन सत्र 2 पंजीकरण विंडो और परीक्षा फीस भुगतान विंडो दोनों क्रमशः 12 मार्च 2023 को रात 9 बजे और रात 11 बजे बंद हो जाएंगे।
सत्र 2 की परीक्षा 6, 8, 10, 11 और 12 अप्रैल, 2023 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है और जेईई (मुख्य)- 2023 सत्र 1 के लिए परीक्षा फीस का सफलतापूर्वक भुगतान किया है और जेईई (मुख्य)- 2023 सत्र 2 के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वह अपने पिछले आवेदन संख्या और पासवर्ड के साथ लॉग इन कर सकते हैं।
JEE Main 2023 Session 2 Registration- Direct Link
इसी के साथ उम्मीदवार सत्र 2 के लिए केवल पेपर, परीक्षा का मीडियम, स्टेट कोड ऑफ एलिजिबिलिटी, एड्रेस प्रूफ (वर्तमान और स्थायी), एग्जाम सिटी का चयन और परीक्षा फीस का भुगतान कर सकते हैं।
JEE Mains 2023: सत्र 2 के लिए ऐसे करें आवेदन
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in. पर जाना होगा।
स्टेप 2- होम पेज पर ” JEE Mains 2023 Session 2″ लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
स्टेप 4- आवेदन फॉर्म भरें और आवेदन फीस का भुगतान करें।
स्टेप 5- फीस का भुगतान हो जाने के बाद, ‘सबमिट’ पर क्लिक करें।
स्टेप 6- जब आपका फॉर्म सबमिट हो जाए तो भविष्य के लिए फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट ले सकते हैं।
बता दें, जेईई एडवांस्ड 2023 के लिए पंजीकरण करने के योग्य होने के लिए उम्मीदवारों को पहले जेईई मेन पास करना होगा। जेईई एडवांस्ड 2023 परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर कर दी गई है।



































