सनातन धर्म में माता लक्ष्मी को धन, वैभव और सुख समृद्धि की देवी माना गया है। मान्यता है कि जिन लोगों पर माता लक्ष्मी की कृपा होती है उनके जीवन में किसी भी चीज़ की कमी नहीं रहती है या फिर ये कह सकते है कि वे हमेशा ही धन दौलत से संपन्न रहते है लेकिन अगर माता लक्ष्मी किसी से क्रोधित हो जाती है तो उसके जीवन में दुखों का पहाड़ आ जाता है

घर परिवार में दरिद्रता वास करती है ऐसे में हर कोई माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय खोजता है। अगर आप भी धन की देवी की कृपा चाहते है तो कुछ कार्यों को भूलकर भी न करें वरना धन हानि का सामना करना पड़ सकता है, तो आइए जानते है कि वो कौन से काम है।

इन कार्यों से मां लक्ष्मी होती है नाराज़-
वास्तुशास्त्र की मानें तो उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर और देवी लक्ष्मी की मानी जाती है। ऐसे में भूलकर भी घर की इस दिशा में कूड़ा कबाड़ या फिर बेकार का सामना नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि उत्तर दिशा अगर गंदी होती है तो परिवार के लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे कई घर है जहां पर रहने वाले लोग जूठे बर्तनों को इधर उधर फैलाकर रखते है। या फिर रात के गंदे बर्तन सुबह धोते है ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज़ हो सकती है। धन हानि की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में रात्रि को बर्तन साफ करके ही सोना बेहतर होता है।

जिन घरों में सूर्यास्त के बाद घर की साफ सफाई या फिर झाड़ू पोछा का काम किया जाता है वहां पर सदैव दुर्भाग्य वास करता है। लेकिन जहां पर सुबह के समय घर की साफ सफाई की जाती है वहां माता लक्ष्मी वास करती है और अपनी कृपा बरसाती है। वास्तु की मानें तो रसोई के चूल्हे पर कभी भी खाली बर्तन नहीं रखना चाहिए ऐसा करने से बरकत नहीं होती है और परिवार वालों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।



































