संजीव कुमार शुक्ला
लखनऊ :इस्कॉन मंदिर इस वर्ष “आनंदम” “मंगल महा मिलन” “फूलों कि होली” का आयोजन कर रहा है, जिसमे मुख्य अतिथि के रुप मे माo बृजेश पाठक जी एवं माo केशव प्रसाद मौर्या जी, उप मुख्यमंत्री, उoप्रo, सरकार पधार रहे है l उल्लेखनीय है कि इस्कॉन मंदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी ने वर्ष 2015 से लखनऊ एवं आस-पास के शहरों मे भक्ति वृक्ष कक्षाएं की, घर-घर जाकर प्रचार किया और उससे तैयार हुए भक्तों का समागम है “आनंदम” “मंगल महामिलन” जिसने तीन से चार हजार भक्तों के आने की सम्भावना है lकार्यक्रम रविवार सायं 04:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक होंगे, जो इस प्रकार हैं:-सबसे पहले आनंदम फिर मंगल महामिलन, फूलों की,होली,रॉक बैंड की प्रस्तुति फिर प्रहलाद गुरकुल प्रस्तुति और वैदिक गुरुकुल प्रस्तुति और अंत मे इस्कॉन गर्ल्स फोरम की प्रस्तुति तथा इस्कॉन यूथ फोरम की प्रस्तुतिअंत मेवृहद भंडारा का आयजन किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम परम पूज्य गोपाल कृष्ण गोस्वामी जी महाराज, जीoबीoसीo इस्कॉन, श्रीमान देवकीनंदन प्रभु जी, जोनल सेक्रेटरी, इस्कॉन एवं परम पूज्य भक्ति प्रचार पारिव्रज़क स्वामी जी महाराज, रीजनल सेक्रेटरी, इस्कॉन की गरिमामयी उपस्थिति मे संपन्न होंगे लिस अवसर पर अपरिमेय श्यामदास, मंदिर (अध्यक्ष) इस्कॉन, लखनऊ ने शहर तथा आस-पास के सभी भक्तों को व्यक्तिगत रूप से कार्यक्रम मे सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया है l



































