काबुल: अफगानिस्तान के 13 प्रांतों में पिछले 24 घंटों के दौरान आई भारी बारिश, Landslide और आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, इस आपदा में अब तक 17 लोगों की जान जा चुकी है और 26 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
तबाही का मंजर: प्राधिकरण के प्रवक्ता यूसुफ हम्माद ने बताया कि भीषण मौसम के कारण लगभग 147 घर पूरी तरह या आंशिक रूप से नष्ट हो गए हैं। यही नहीं, Infrastructure को भी भारी नुकसान पहुँचा है, जिसमें 80 किलोमीटर सड़कें और सिंचाई नहरें पूरी तरह बह गई हैं। अधिकारियों को डर है कि प्रभावित क्षेत्रों के Survey के बाद मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है।





































