कुवैत सिटी: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष अब खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। रविवार शाम कुवैत के एक Power and Desalination Plant पर हुए ईरानी हमले में एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई। कुवैत के Ministry of Electricity and Water ने इसकी पुष्टि करते हुए इसे ‘ईरानी आक्रामकता’ करार दिया है।
बढ़ता मौत का आंकड़ा: भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) के अतिरिक्त सचिव असीम महाजन ने हाल ही में जानकारी दी थी कि इस संघर्ष में अब तक 7 भारतीयों की जान जा चुकी है। आज की इस दुखद घटना के बाद, पश्चिम एशिया में जान गंवाने वाले भारतीयों की कुल संख्या 8 हो गई है, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है। भारतीय दूतावास कुवैती अधिकारियों के साथ मिलकर Mortal Remains (पार्थिव शरीर) को भारत वापस लाने की प्रक्रिया में जुटा है।





































