गांधी जयंती पर नानपारा को मिली सौगात
अब्दुल कादिर खान/इरशाद हुसैन
नानपारा, बहराइच। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती तथा लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर नानपारा नगर को एक ऐतिहासिक सौगात मिली। नगर के गोयल तिराहे पर स्थित शहीद स्मारक पर तीस मीटर ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का भव्य लोकार्पण सांसद डाक्टर आनंद गौड़ और नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा नगरपालिका अध्यक्ष अब्दुल वहीद कुरैशी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। तिरंगा फहराते ही पूरा परिसर भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। सांसद बहराइच डाक्टर आनंद गौड़ व विधायक रामनिवास वर्मा नानपारा ने तथा अध्यक्ष अब्दुल वहीद कुरैशी ने विशाल तिरंगे का लोकार्पण किया।इस अवसर पर सांसद ने कहा कि *”यह तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। नानपारा के लोगों में देशभक्ति की भावना को यह और मजबूत करेगा। गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलना सिखाया, हमें उनके आदर्शों को जीवन में उतारना चाहिए।”*विधायक नानपारा ने कहा कि *”नानपारा तहसील क्षेत्र का यह सबसे ऊंचा तिरंगा है। यह हमारे युवाओं में देश प्रेम की भावना जगाएगा। नगर पालिका के द्वारा राज्य वित्त से यह सराहनीय कार्य किया गया है। आने वाले समय में नानपारा के विकास के लिए और भी कई योजनाएं लाई जाएंगी।”*कार्यक्रम में एसडीएम नानपारा प्रकाश सिंह, ईओ नगर पालिका रंग बहादुर एडवोकेट नंदलाल जयसवाल एडवोकेट ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट राजेश सहित भाजपा कार्यकर्ता, नगर के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरे नगर में इस ऊंचे तिरंगे को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा गया।














































