लखनऊ जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप में मोहलक्षिका सिंह ने जीता गोल्ड मेडल, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुईं चयनित
लामार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज की 6 वर्षीय मोहलक्षिका सिंह ने अंडर-11 व्यक्तिगत महिला श्रेणी में हासिल किया पहला स्थान
जयपुरिया स्कूल की नेविका सिंह ने हासिल किया रजत पदक (सिल्वर मेडल)
प्रयागराज के खेल गांव में 2 से 4 नवंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय स्पर्धा में करेंगी प्रतिभाग
लखनऊ। लखनऊ जिम्नास्टिक्स एसोसिएशन द्वारा ‘एक्लिप्स फ्लाई अकादमी’ में आयोजित ‘लखनऊ जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप (2026-27)’ में लामार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज की 6 वर्षीय छात्रा मोहलक्षिका सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-11 व्यक्तिगत महिला श्रेणी ( एरोबिक जिम्नास्टिक) में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) अपने नाम किया है। इसी श्रेणी में सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल की छात्रा नविका सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक (सिल्वर मेडल) हासिल किया।
एसोसिएशन की सचिव ज्योति वर्मा ने विजेताओं को बधाई देते हुए बताया कि जिला स्तर पर विजयी प्रतिभागी 2 से 4 नवंबर 2026 को खेल गांव, प्रयागराज में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
इस अवसर पर टीम के कोच मनीष त्रिपाठी एवं शिवम व कुंभ जिम्नास्टिक के निदेशक वीरेंद्र यादव ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।














































