अब्दुल कादिर खान/इरशाद हुसैन
रामगांव / बहराइच। खेत में ट्रैक्टर चले जाने की बात को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
इस घटना का रामगांव पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए घटना से संबंधित 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस ने मौके से 4 अदद आलाकत्ल लाठी / डंडा भी बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार के निर्देशन में थानाध्यक्ष रामगांव दिवाकर तिवारी मय पुलिस टीम को यह सफलता मिली।
क्या था मामला -दिनांक 09.11.2026 को थाना रामगांव पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरई पुरवा दा. लौकना में दो पक्षों के बीच खेत में ट्रैक्टर चले जाने की बात को लेकर मारपीट हो रही है, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
सूचना पर तत्काल रामगांव पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान वादिनी मुकदमा आशिया बेगम के पति की मृत्यु हो गई।प्राप्त सूचना के आधार पर थाना रामगांव में मु.अ.सं. 403/2026 धारा 191(2)/190/115(2)/352/ 351(3)/105 BNS पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में आज दिनांक 10.11.2026 को थाना रामगांव पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त -1. मुबारक अली पुत्र अकबर अली उम्र करीब 46 वर्ष2. जवाद पुत्र जुनाब अली उम्र करीब 19 वर्ष3. दौलत अली उर्फ लड्डन पुत्र अमजद अली उम्र करीब 65 वर्ष4. जुनाब अली पुत्र शौकत अली उम्र करीब 55 वर्ष5. जैनब बेगम पत्नी दौलत अली उर्फ लड्डन उम्र करीब 57 वर्ष6. नसरीमुन निशा उर्फ चांदनी पुत्री जुनाब अली उम्र करीब 20 वर्ष7. आशिया बेगम पत्नी जुनाब अली उम्र करीब 52 वर्षसभी निवासीगण मुरऊपुरवा दा. लौकना थाना रामगांव जनपद बहराइच।बरामदगी 04 अदद आलाकत्ल लाठी / डंडा
गिरफ्तारी टीम -थानाध्यक्ष दिवाकर तिवारी मय पुलिस टीम थाना रामगांव जनपद बहराइच।











































