असलम खान
नानपारा बहराइच भाई दूज के पावन पर्व पर 282 विधानसभा क्षेत्र बलहा में भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य श्रीमती शांति रावत ने गिरधरपुर मंडल की ग्राम पंचायत माघी एवं सरैया पहुंचकर माताओं, बहनों, पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने सभी को भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनका कुशलक्षेम जाना और आत्मीय संवाद कर स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
जनसंपर्क के दौरान श्रीमती शांति रावत ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर क्षेत्रवासियों से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुशासन, विकास और जनकल्याण की योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा की सरकार को पुनः मजबूत बनाना आवश्यक है।उन्होंने लोगों से कमल के निशान पर मतदान कर भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने तथा प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार स्थापित करने का आह्वान किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला।









































