लखनऊ :कार्यालय महाप्रबंधक(वित्त) उत्तर प्रदेश परिमंडल,अलीगंज, लखनऊ में दिनांक 26.01.2024 को धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। महाप्रबंधक (वित्त) राजेंद्र प्रसाद द्वारा ध्वजारोहण के बाद समस्त अधिकारियों /कर्मचारियों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई और सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। कार्यालय की महिला कर्मचारियों ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को आधार बनाकर भारत के मानचित्र की रंगोली बनाई।इस अवसर पर पुजा सहगल की टीम ने स्वच्छता पर एक सफल नुक्कड़ नाटक किया ।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमती कविता और श्रीमती ज्योति ने सरस्वती वंदना का पाठ करते हुए किया। श्रीमती प्राची गोयल ने तेरी मिट्टी में मिल जावा गाना गया। श्रीमती मधुबाला केसरवानी ने ‘ये मेरी मातृभूमि’ का गान किया। श्री वीरेंद्र प्रताप सिंह ने 26 जनवरी के मनाए जाने पर एक कविता प्रस्तुत की। श्री सुजॉय मित्रा और श्री अफगान अली ने सलामत रहे दोस्ताना हमारा गाया।उपनिदेशक (वित्त) ने भारत की भौगोलिक विविधताओं पर प्रकाश डाला।निदेशक (वित्त) ने सभी सहभागी लोगों को धन्यवाद दिया और खेल कूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। महाप्रबंधक (वित्त) ने कार्यालय की कार्यप्रणाली से संतुष्टि जताई और सभी अधिकारियों को बधाई दी। यह भी कहा कि जैसे हमारा देश अमृतलाल में चल रहा है वैसे हमारा यह कार्यालय भी अमृतकाल में चल रहा है। उन्होंने कार्यालय के कर्मचारियों को उनके कार्यक्षेत्र में किसी भी परेशानी के न उत्पन्न होने के लिए भी आश्वस्त किया।महाप्रबंधक (वित्त) राजेंद्र प्रसाद ने निदेशक और उपनिदेशक की उनके जिम्मेदारीपूर्ण कार्य के लिए बहुत प्रशंसा की। भारत सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज हमारा देश विश्व के अग्रणी देशों में गिना जा रहा है इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री की कुशल नेतृत्व क्षमता को सराहा। कार्यालय के मेहनती कर्मचारियों और अधिकारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।दिनांक 23 और 24 जनवरी को कार्यालय के उद्यान में हुई खेल कूद प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया।गार्गी बिसनोई को भी प्रथम पुरस्कार मिला सबका उत्साह वर्धन किया गया।



































