ज्योतिषाचार्य पं.अविनाश मिश्र शास्त्री (चित्रकूटधाम)
09 अगस्त, शनिवार को भाई-बहन के रिश्ते का सबसे प्यारा पर्व रक्षाबंधन मनाया जाएगा। इस त्योहार पर बहनें अपने भाईयों की कलाई पर स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षासूत्र बांधती हैं। हृषीकेश पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन का पर्व साल श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम को और भी अधिक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आइए जानते हैं रक्षाबंधन की तिथि, मुहूर्त और राशि अनुसार उपाय-रक्षाबंधन 2025 की तिथि और शुभ मुहूर्त -पंचांग के अनुसार रक्षा बंधन इस वर्ष सावन पूर्णिमा की तिथि की शुरुआत 08 अगस्त को दोपहर 01 बजकर 41 मिनट से शुरू होगी, जिसका समापन 09 अगस्त को दोपहर 01 बजकर 23 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार रक्षाबंधन का त्योहार 09 अगस्त को मनाया जाएगा।
इस वर्ष रक्षा बंधन पर्व पर भद्रा काल नही है।
रक्षाबंधन 2025 और राशि अनुसार उपाय
मेष राशि-रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर लाल रंग की राखी बांधें। भाई को इस दिन गुड़ के कुछ टुकड़े खिलाएं इससे आपसी सामंजस्य बढ़ेगा।
वृषभ राशि-भाई की सुख-समृद्धि और आर्थिक प्रगति के लिए रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर चांदी के तार वाली सफेद राखी बांधे।
मिथुन राशि-मिथुन राशि के जातकों को हरे रंग की राखी का प्रयोग करना चाहिए। इससे साथ हरी मूंग का दान करना चाहिए। इस उपाय से भाई की बुद्धि तेज होगी।
कर्क राशि-रक्षाबंधन पर चांदी की राखी या सफेद रंग की राखी बांधे। साथ ही भाई को खीर या सफेद मिठाई खिलाएं।
सिंह राशि-रक्षाबंधन के दिन सुनहरे रंग की राखी या फिर केसरिया रंग की राखी बांधे। इससे भाई का समाज में सम्मान, आत्मबल और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी।
कन्या राशि-मन की एकाग्रता के लिए रक्षाबंधन क दिन हरे या फिर हल्के पीले रंग की राखी बांधे।
तुला राशि-भाई-बहन के रिश्तों में मजबूत के लिए रक्षाबंधन के दिन तुला राशि के जातकों को गुलाबी या तिल्वर रंग की राखी बांधे।
वृश्चिक राशि-भाई के साहस और पराक्रम में वृद्धि के लिए भाई को लाल रंग की राखी बांधनी चाहिए।
धनु राशि-भाग्य में वृद्धि के लिए और करियर में अच्छा मुकाम हासिल करने के लिए पीले रंग की राखी बांधे। इससे अच्छा लाभ होगा।
मकर राशि-कार्यक्षेत्र में प्रगति के लिए नीले रंग की राखी बांधना बहुत ही शुभ रहेगा। इस दिन भाई को तिल से बनी मिठाई खिलाएं।
कुंभ राशि-कुंभ राशि के भाई की कलाई में नीले रंग की राखी बांधना शुभ होगा। इससे भाई के सौभाग्य में वृद्धि होगी और लाभ के अवसर बढ़ेंगे।
मीन राशि-रक्षाबंधन के दिन भाइयों को पीले, हल्दी वाले धागे की राखी बांधनी चाहिए।
राखी की थाली में जरूर होनी चाहिए
इस दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और सुरक्षा की कामना करते हुए उनकी कलाई पर राखी बांधती हैं, रक्षाबंधन की पूजा थाली में निम्नलिखित चीजों को शामिल करना शुभ होता है।
कुमकुम या रोली – राखी बांधने से पहले भाई के मस्तक पर तिलक करना परंपरा का अहम हिस्सा है, तिलक के लिए थाली में कुमकुम या रोली अवश्य होनी चाहिए, यह दीर्घायु, विजय, शुभता और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है।
अक्षत (चावल) – पूजा में उपयोग होने वाले कच्चे चावल, जिन्हें अक्षत कहा जाता है, शुभता के प्रतीक होते हैं, तिलक के बाद भाई के मस्तक पर अक्षत लगाना रक्षाबंधन की पूजा विधि का भाग है।
हल्दी – हल्दी को शुभ माना जाता है, इसे तिलक में इस्तेमाल किया जाता है।
घी का दीपक – आरती के लिए थाली में दीपक जरूर रखें, राखी बांधने के बाद भाई की आरती उतारना बुरी नजर से बचाव का उपाय माना गया है, इससे भाई के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
मिठाई – भाई-बहन के रिश्ते की मिठास को दर्शाने के लिए थाली में मिठाई अवश्य होनी चाहिए, राखी बांधने के बाद एक-दूसरे को मिठाई खिलाना शुभ होता है और प्रेम को बढ़ाता है।
नारियल (श्रीफल) – थाली में नारियल रखना बेहद शुभ माना गया है, कई स्थानों पर बहन तिलक के बाद भाई को श्रीफल अर्पित करती हैं, इसे शुभता, समृद्धि, माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, इससे भाई को तरक्की और समृद्धि प्राप्त होती है।
इसके अलावा थाली में राखी, फूल, कलावा, चंदन, जल से भरा कलश, रुमाल रखें।
“ज्योतिष शास्त्र, वास्तुशास्त्र, वैदिक अनुष्ठान व समस्त धार्मिक कार्यो के लिए संपर्क करें: –
श्री रामकृष्ण ज्योतिष केन्द्र श्रीरामकृष्णज्योतिष अनुष्ठान केन्द्र संपर्क सूत्र:-7389695052,8085152180



































