• About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
Khari Kasauti
Advertisement
  • होम
  • समाचार
    • All
    • खेल
    • देश
    • बाजार
    • विदेश
    EPFO की बड़ी राहत! अब घर बैठे PF अकाउंट में सुधार सकेंगे कर्मचारी, जानें ऑनलाइन अपडेट करने का तरीका

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज देंगी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 पुरस्कार, देश के सबसे स्वच्छ शहरों का होगा सम्मान

    2026 बन सकता है इतिहास का दूसरा सबसे गर्म साल, अक्टूबर की तपिश ने तोड़े रिकॉर्ड; अल-नीनो का खतरा अभी बाकी

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का किया शिलान्यास, युवाओं के विचारों को सफल स्टार्टअप में बदलने का मिलेगा अवसर….

    ‘विष्णु की पाती’ से सोनकुमारी को मिला प्रोत्साहन, मिट्टी के हुनर को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री साय के आत्मीय संदेश ने बढ़ाया हौसला, पारंपरिक मिट्टी कला को आजीविका से जोड़ रहीं स्व-सहायता समूह की सदस्य…..

    सेवा सेतु से आसान हुआ विवाह प्रमाण पत्र बनवाना, गनपत और हंसलेखा को मिली सुविधा…..

  • प्रादेशिकी
    • All
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    प्रदेश के 70 अल्पसंख्यक स्कूलों को जल्द मिलेगी मान्यता, सीएम धामी बांटेंगे प्रमाणपत्र

    विकसित उत्तराखंड देश की प्रगति में निभाएगा अहम भूमिका : मोदी

    इको टूरिज्म की 30 से ज्यादा योजनाएं तैयार, डीपीआर के लिए पर्यटन विभाग से मांगा कंसल्टेंट।

    Uttarakhand News: उत्तराखंड के 9 नगर निकायों को मिले देवभूमि रजत जयंती पार्क, CM धामी ने 36 करोड़ की 7 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास….

    Uttarakhand News: CM धामी ने गोवर्धन पूजा पर की गौ माता की विधि-विधान से पूजा, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की….

    दीपावली की आतिशबाजी में लापरवाही पड़ी भारी, करीब 290 लोगों को अस्पताल पहुंचना पड़ा

  • युवा-जगत
    • All
    • कैरियर
    • जॉब
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
    India Post में ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 10वीं पास उम्मीदवार 30 नवंबर तक करें आवेदन

    झारखंड में 1038 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर पदों पर भर्ती, 25 नवंबर तक नहीं बल्कि 22 नवंबर तक करें आवेदन, जानें योग्यता और पूरी प्रक्रिया

    Jharkhand Gumla Civil Court Recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए चपरासी के 17 पदों पर भर्ती, 56,900 रुपये तक मिलेगा वेतन

    BEL में 350 प्रोबेशनरी इंजीनियर पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन और आवेदन की प्रक्रिया

    UPESSC सहायक अध्यापक भर्ती: आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 4 नवंबर तक मौका, 3 और 4 दिसंबर को होगी परीक्षा

    BHEL में 660 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास आईटीआई उम्मीदवारों को मिलेगा मौका, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन की प्रक्रिया

  • मनोरंजन
    • All
    • ग्लैमरस दुनिया
    • टेलीविजन
    • बॉलीवुड गपसप
    अमिताभ बच्चन की KBC 18 में वापसी, 10 नवंबर से शुरू करेंगे शूटिंग; 16 नवंबर से आएंगे नए एपिसोड

    ‘रामायण’ में रावण बनने के लिए यश ने पहना 33 किलो का कॉस्ट्यूम, 1.8 किलो का था मुकुट

    Bigg Boss 20: कप्तानी टास्क में स्काउट ने यंग डीएसए को मारा धक्का, बिग बॉस ने सुनाई 4 बड़ी सजाएं

    ‘रामायण’ में यश की आवाज बनेंगे शरद केलकर, रावण के 10 सिर वाले सीन ने किया प्रभावित

    75 की उम्र में भी कायम है रजनीकांत का जलवा, जानिए क्यों बरकरार है थलाइवा का स्टारडम

    TV Actor Anuj Thakur का 33 साल की उम्र में निधन, मुंबई स्थित घर में सोते समय गई जान

  • विचार
    • All
    • कला-साहित्य
    • ज्ञान-विज्ञान
    • पर्यावरण
    • वॉट्स एप्प से
    • सेहत
    राजमा, छोले से लेकर दूध और दाल तक, पेट में गैस और ब्लोटिंग बढ़ाने वाली 5 चीजें; जानें बचाव के आसान उपाय

    सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है ब्लड प्रेशर? ठंड में नसें सिकुड़ने से दिल पर बढ़ता है दबाव, जानें बचाव के जरूरी तरीके

    कोलन कैंसर के इन 6 लक्षणों को न करें नजरअंदाज, मल में खून से लेकर बिना कोशिश वजन घटना हो सकता है खतरे का संकेत

    सोते समय मुंह से लार बहना सामान्य या बीमारी का संकेत? जानें कारण और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी

    अलसी, चिया और कद्दू के बीज खाने के फायदे, दिल की सेहत से लेकर त्वचा और हड्डियों तक मिलेगा पोषण

    सर्दियों में वायरल संक्रमण से बचाव के लिए खाएं इन 4 आटों की रोटियां, जानें बाजरा, मक्का और मल्टीग्रेन के फायदे

    लगातार खुजली और त्वचा पर चकत्तों को न करें नजरअंदाज, जानें किन लक्षणों में डॉक्टर को दिखाना जरूरी

    डायबिटीज के मरीज अमरूद खाते समय न करें ये 2 गलतियां, जानिए ब्लड शुगर कंट्रोल करने का सही तरीका और फायदे

    बच्चों में भी हो सकता है गठिया, जोड़ों में दर्द और सुबह की अकड़न दिखे तो रहें सतर्क

  • धर्म-संसार
    • All
    • अध्यात्म
    • गृह-चाल
    • ग्रंथो-से
    • ज्योतिष
    • तीर्थाटन
    • योग
    • रत्नों की शक्ति
    • वास्तु-शास्त्र
    • शुभ-मुहूर्त
    • हमारे-पर्व
    Dhanteras और छोटी दिवाली 2026: जानें पूजा, सोना खरीदने और दीपदान का शुभ मुहूर्त, शहरों के अनुसार समय और खरीदारी के नियम

    वैदिक ज्योतिष अनुसार 3 नवंबर 2026: सिंह और तुला राशि में बनेंगे 2 त्रिग्रही योग, शुक्ल के बाद ब्रह्म योग का प्रभाव; 4 राशियों को मिलेगा लाभ

    आज का राशिफल 3 नवंबर 2026: मंगल कर्क राशि में, सिंह में त्रिग्रही योग और तुला में लक्ष्मी नारायण योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल

    आज का पंचांग 3 नवंबर 2026: नवमी तिथि, मघा नक्षत्र और पृथ्वी लोक की भद्रा, जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल

    चंद्रगुप्त के 8 स्वप्नों में छिपे थे धर्म और समाज के भविष्य के संकेत, जानिए हर स्वप्न का अर्थ

    कालाष्टमी पर भैरव पूजा से दूर होंगी बाधाएं, 5 नवंबर को मनाई जाएगी गोवत्स द्वादशी; जानें व्रत, पूजा विधि और खास उपाय

  • विविध
    • All
    • अपराध
    • खाना-खजाना
    • फैशन-सौंदर्य
    • भ्रष्टाचार
    • सैर सपाटा

    खेत में ट्रैक्टर चलने को लेकर हुआ खूनी विवाद, इलाज के दौरान हुई थी मौत, 7 गिरफ्तार

    बैंक में पैसा जमा करने के नाम पर गबन दरगाह पुलिस ने आरोपी को दबोचा

    नानपारा में अवैध सुतली बम फैक्ट्री का भंडाफोड़, 17 किलो विस्फोटक के साथ 5 गिरफ्तार

    दियों की रोशनी में खिले चेहरे, पुलिस अधीक्षक ने कुष्ठ आश्रम में मनाई दीपावली

    ग्राम चौपाल का आयोजन, गांव की समस्या गांव में ही होगा समाधान

    गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने 6 साल की मासूम रागिनी को दबोचा, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत – गांव में मातम

    डॉ. सी.बी. राम की नानपारा सीएचसी में फिर हुई वापसी क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

    70 वर्षीय रफीक अहमद बाबा की शादी बनी चर्चा का विषय 25786 रुपए मेहर की रकम पर हुआ निकाह

    बहराइच: पिता-पुत्र को फर्जी मामले में फंसाने का आरोप, तत्कालीन एसओ समेत 20 पुलिसकर्मियों पर FIR का आदेश

    • अपराध
    • खाना-खजाना
    • फैशन-सौंदर्य
    • भ्रष्टाचार
    • सैर सपाटा
  • हलचल
    • सियासत
    • चर्चा-में
    • मुद्दा
    • हकीकत
    • बड़ी-बहस
  • Videos
    • खरी कसौटी न्यूज
    • खरी कसौटी फिल्मस्
  • खरी कसौटी ई-पेपर
No Result
View All Result

Home प्रादेशिकी

कोरोना की तीसरी लहर या किसी और महामारी के लिए भारत कितना है तैयार?

Khari Kasauti Digital Team by Khari Kasauti Digital Team
May 1, 2021
in प्रादेशिकी, उत्तर प्रदेश
0
0
SHARES
69
VIEWS
Share on Facebook

भारत में पिछले 14 महीनों में एक अदृश्य दुश्मन ने दो लाख से अधिक लोगों को मार डाला है और दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को बेबस कर दिया है.

ADVERTISEMENT

महामारी ने सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को बेदम कर दिया है. लोग भयभीत और असुरक्षित हैं, ये राष्ट्र की सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण और गंभीर मामला है, क्योंकि ये शत्रु अब भी हर रोज़ घातक हमले किए जा रहा है.

भारत के पाकिस्तान के साथ तीन बड़े युद्ध हुए और चीन के साथ एक. पिछले दो दशकों में भारत पर कई घातक चरमपंथी हमले हुए जिनमें सैकड़ों देशवासियों की जानें गईं.

अब तक हुए छोटे-बड़े सभी युद्धों और चरमपंथी हमलों को मिलाकर भी इतने लोग नहीं मरे या अर्थव्यवस्था को इतनी क्षति नहीं पहुंची जितनी इस अदृश्य दुश्मन से पहुँच रही है और गंभीर बात ये है कि यह सब कुछ अभी थमा नहीं है.

ज़रा ग़ौर कीजिये, साल 2020-21 में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का बजट तकरीबन 65 हज़ार करोड़ रुपए था, जबकि रक्षा का बजट चार लाख 71 हज़ार करोड़ रुपये से थोड़ा ज़्यादा.

रक्षा मंत्रालय का आवंटन केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों में सबसे अधिक है. रक्षा पर ख़र्च केंद्र सरकार के बजट का 15.5 प्रतिशत है, जो स्वास्थ्य में 2 प्रतिशत से तकरीबन साढ़े सात गुना ज़्यादा है.

पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया, देश के स्वास्थ्य के क्षेत्र में रिसर्च और नीतिगत मामलों में काम करने वाली एक बड़ी संस्था है, जिसके अध्यक्ष प्रोफ़सर के. श्रीनाथ रेड्डी ने बीबीसी से बातचीत में कहा, ”देश में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की अनदेखी कई दशकों से की जा रही है.”

क्या प्राथमिकता बदलने की ज़रूरत है?

भारत रक्षा पर सबसे अधिक ख़र्च करने वाला दुनिया का तीसरे नबंर का देश है. इसके बावजूद चीन के साथ सीमा पर हुई झड़प के अलावा हम एक शांतिपूर्ण समय से गुज़र रहे हैं.

इसके विपरीत स्वास्थ्य संकट की वजह से बहुत अधिक लोगों की मृत्यु हुई है. तो क्या नेताओं और देश की नीति बनाने वालों को प्राथमिकताएं बदलनी होंगी, क्या उनके सोचने का तरीक़ा बदलना होगा?

विशेषज्ञ कहते हैं कि जिस तरह से देश की सीमा सुरक्षा और उसकी अखंडता को सरकारें गंभीरता से लेती हैं, उसी तरह से इन्हें स्वास्थ्य को भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से गंभीरता से लेना चाहिए.

अमेश अदलजा संक्रामक रोग और स्वास्थ्य सुरक्षा के एक विशेषज्ञ हैं और अमेरिका के प्रसिद्ध जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य सुरक्षा केंद्र से जुड़े हैं.

बीबीसी से बातचीत में वो कहते हैं कि स्वास्थ्य सुरक्षा किसी भी देश की प्राथमिकता होनी चाहिए, ”आपको पब्लिक हेल्थ के कुछ मुख्य हिस्सों को राष्ट्रीय सुरक्षा की श्रेणी में लेना पड़ेगा और इन हिस्सों को उसी तरह से लगातार फंड करना पड़ेगा जैसा कि आप अपने सैन्य सुरक्षा या राष्ट्रीय सुरक्षा को लगातार बड़े बजट देते हैं.”

प्रोफसर श्रीनाथ रेड्डी इस बात से सहमत हैं कि स्वास्थ्य को राष्ट्रीय सुरक्षा की तरह से लेना चाहिए.

वो कहते हैं, “अमेरिका में स्वास्थ्य सुरक्षा को सीमित रूप से देखा गया, जिसमें विदेश से बायोलॉजिकल ख़तरे इत्यादि की बातें की गईं. लेकिन भारत में स्वास्थ्य सुरक्षा का मतलब सबके लिए स्वास्थ्य की सुरक्षा होनी चाहिए, अगर स्वास्थ्य सुरक्षा सबके लिए नहीं हुई तो कोरोना वायरस जैसी महामारी केले के छिलके की तरह होगी जिस पर हम फिसलते रहेंगे, हमारी अर्थव्यवस्था गिरती रहेगी. अगर आपकी अर्थव्यवस्था की विकास दर 10-15 प्रतिशत भी है तो स्वास्थ्य आपातकाल की सूरत में ये तहस-नहस हो सकती है.”

प्राथमिक स्वास्थ्य प्रणाली ध्वस्त है

ग्लोबल हेल्थ सिक्योरिटी इंडेक्स प्रकोप को रोकने, पता लगाने, रिपोर्ट करने और इस पर अमल करने की अपनी क्षमता के आधार पर देशों की रैंकिंग करता है. इस संस्था ने भारत को 195 देशों में 57वां स्थान दिया है. भारत की हेल्थकेयर एक्सेस की रैंकिंग 149 रही और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर्याप्तता 124 वें स्थान पर.

ये रैंकिंग महामारी के शुरू होने से थोड़ा पहले आई थी. पिछले साल महामारी की पहली लहर और इस साल शुरू हुई इसकी दूसरी लहर ने इस सच को ज़ाहिर कर दिया है कि देश की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली नाकाम और नाकाफ़ी है.

21वीं शताब्दी के भारत में अस्पतालों में ऑक्सीजन और बेड की कमी से लोग दम तोड़ दें ये इस बात को दर्शाता है कि, जैसा कि प्रोफसर रेड्डी ने कहा, सालों से स्वास्थ्य के क्षेत्र की अनदेखी की गई है.

विशेषज्ञ कहते हैं कि इस रैंकिंग से ये संकेत मिलता है कि भारत अपने मौजूदा बुनियादी ढांचे और स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली के साथ महामारी से लड़ने के लिए तैयार नहीं है.

स्वास्थ्य प्रणाली में कमियां शहरी इलाक़ों में भी हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में भी. ख़ासतौर से प्राथमिक स्वास्थ्य प्रणाली ध्वस्त नज़र आती है. मसलन, छत्तीसगढ़ को लें, जो इस समय महामारी की दूसरी लहर की चपेट में है.

राज्य में विशेषज्ञ चिकित्सकों के 1596 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 1359 पद खाली हैं. स्टाफ नर्स के 5329 स्वीकृत पदों में से 1895 खाली हैं. टेक्नीशियन के 1436 में से 989 पद खाली हैं. राज्य में पोस्ट ज़रूरत के हिसाब से पहले से ही कम हैं और उस पर से उनमें से ज़्यादातर पद ख़ाली हैं.

राज्य के सीनियर पत्रकार आलोक पुतुल महामारी पर लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं. वो बताते हैं कि राज्य के मेडिकल कॉलेजों की हालत भी ठीक नहीं है.

वो बताते हैं, “बिलासपुर, राजनंदगांव और अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में तो विशेषज्ञ चिकित्सक का पद ही स्वीकृत नहीं हैं. रायपुर के चिकित्सा महाविद्यालय अंबेडकर अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक के स्वीकृत पद 24 हैं, जिनमें से 7 खाली हैं. स्टाफ नर्स के 556 पद हैं, जिनमें 196 खाली हैं. टेक्निशियन के 85 स्वीकृत पदों में से 34 खाली हैं. जगदलपुर के चिकित्सा महाविद्यालय और चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सक के आठ पद हैं, सभी के सभी खाली हैं. स्टाफ नर्स के 279 स्वीकृत पद में से 116 खाली हैं. टेक्निशियन के 19 स्वीकृत पदों में से 13 खाली हैं.”

अगली महामारी से लड़ने को भारत तैयार?

ऐसे में 135 करोड़ लोगों का देश कोरोना की अगली लहर या किसी नई महामारी से निपट सकेगा? भ्रमर मुखर्जी अमेरिका के मिशिगन विश्वविद्यालय में ग्लोबल पब्लिक हेल्थ की प्रोफेसर हैं और एक जानी-मानी महामारी विज्ञानी हैं.

वो पिछले साल मार्च से ही भारत में कोरोना महामारी पर रिसर्च कर रही हैं. उनका काम लगभग वैसा ही है जैसा कि एक मौसम वैज्ञानिक का होता है जो डेटा की मदद से मौसम की भविष्यवाणी करते हैं.

भ्रमर मुखर्जी ने कोरोना की दूसरी लहर की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी जो सही साबित हुई. अब उनका कहना है कि दूसरी लहर अपने चरम पर मई के पहले से दूसरे हफ़्ते में होगी जिसमें रोज़ाना कोरोना से 4500 मौतें हो सकती हैं और आठ लाख तक लोग रोज़ संक्रमित हो सकते हैं.

मैंने उनसे पूछा कि इससे जनता में पैनिक नहीं फैलेगा? इसके जवाब में उन्होंने कहा, “वर्तमान में भारत में जितने लोग बीमार हो रहे हैं और कोरोना के लक्षणों का अनुभव कर रहे हैं, वह अचरज भरा और दिमाग चकरा देने वाला है, अगर आप रोज 3.5 लाख संक्रमण देख रहे हैं तो इसमें कोई संदेह नहीं कि यह संख्या दो-तीन हफ्तों में दोगुनी हो जाए. और ये प्रोजेक्शन सरकारी आंकड़ों पर आधारित है. यह कम आकलन है.”

आज कई विशेषज्ञ कह रहे हैं कि ”हम महामारी के युग में प्रवेश कर चुके हैं.”

कोरोना महामारी की शुरू होने की तारीख़ तो हम जानते हैं लेकिन ये महामारी कब ख़त्म होगी ये कोई विशेषज्ञ नहीं बता सकता, इसके अलावा कोरोना वायरस के वैरिएंट्स भी आ रहे हैं, इसकी तीसरी और चौथी लहर भी आ सकती है. विशेषज्ञ आगाह करते हैं कि इन सब से बढ़कर कोरोना की जगह कोई दूसरी महामारी भी आ सकती है.

लेकिन अमेश अदलजा कहते हैं कि अगली महामारी से निपटने के लिए किसी देश की तैयारी नहीं है.

वो कहते हैं, “अगली महामारी के लिए कोई देश तैयार नहीं है. ये महामारी (कोरोना) पूरी दुनिया के लिए एक वेकअप कॉल होना चाहिए. इसे सभी देश एक राष्ट्रीय ख़तरे की तरह से लें और स्वास्थ्य प्रणाली को प्राथमिकता दें. हमने देखा है कि कोरोना से कोई देश ठीक से निपट नहीं पाया, ताइवान को छोड़ कर. आप कल्पना करें कि इससे भी भयानक महामारी आई तो ये और भी जानलेवा और ख़तरनाक साबित होगी, तो यथास्थिति नहीं चलेगी, देशों को स्वास्थ्य प्रणाली को मज़बूत करना ही पड़ेगा.”

भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय के अंतर्गत डॉ सुजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में नेशनल सेंटर फॉर डिज़ीज़ कंट्रोल का काम देश में रोगों को नियंत्रण में लाने की ज़िम्मेदारी है. ये विभाग ‘एकीकृत रोग निगरानी’ प्रोग्राम पर काम कर रहा है.

इसके अलावा फाइनेंस कमीशन की 2019 की रिपोर्ट में महामारी से निपटने के तरीके और बीमारियों की रोकथाम के लिए क़दम और स्वास्थ्य प्रणाली को चुस्त बनाने पर कई सुझाव दिए गए हैं, जैसा कि प्रोफेसर रेड्डी कहते हैं. लेकिन उनका कहना था कि सुझाव को अमल में लाने की ज़रूरत है.

मैंने अधिक जानकारी के लिए डॉ सुजीत कुमार सिंह से संपर्क किया, स्वास्थ्य मंत्रालय को फ़ोन किया और चेन्नई में स्वास्थ्य मंत्रालय के महामारी विज्ञान के केंद्र को ईमेल किया लेकिन कोई जवाब नहीं आया.

केंद्र सरकार के लोग बात करने से क्यों कतरा रहे हैं इसका जवाब वही दे सकते हैं लेकिन उनके बात न करने से सरकार की नीतियों और योजनाओं का सही से अंदाज़ा नहीं होता है.

वायरस कब जाएगा किसी को नहीं पता?

प्रोफेसर रेड्डी का कहना है कि हमें नहीं मालूम कि ये महामारी कब ख़त्म होगी लेकिन हमें इस बात का ध्यान रखना होगा कि ये थोड़े-थोड़े समय पर दोबारा से न उभरे, वो ये भी कहते हैं कि केवल कोरोना की तीसरी लहर के बारे में ही चिंता क्यों की जा रही है.

वे कहते हैं, “आपको एक नए वायरस के आने की भी चिंता होनी चाहिए इसलिए आप अपने सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को इस तरह से तैयार करें कि ये सही से किसी भी स्वास्थ्य आपातकाल से निपट सकें”.

उन्होंने इस सिलसिले में एक प्रणाली बनाने पर ज़ोर दिया जो सभी तरह के रोगों का ध्यान रखे.

वो कहते हैं, “वायरस किन लोगों की जान ले रहा है? वो लोग जो बूढ़े हैं या जिन्हें डायबिटीज, दिल का मर्ज़ या श्वास प्रणाली की समस्याएँ हैं या फिर वो बूढ़े भी हैं और इन्हें इनमें से कोई मर्ज़ भी है. अगर आपकी स्वास्थ्य प्रणाली इनमें से आधे लोगों की अनदेखी कर देती है तो और इनका इलाज नहीं होता है तो आप कैसे मैनेज करेंगे.”

कोरोना महामारी एक वैश्विक महामारी है और 1918 की महामारी के बाद सबसे बड़ी और जानलेवा महामारी है जिसमें जान और माल की तबाही ने दुनिया भर को हिला कर रख दिया है.

संक्रामक रोग और स्वास्थ्य सुरक्षा के एक विशेषज्ञ अमेश अदलजा कहते हैं, “यह एक पूर्वानुमानित महामारी है, कई देशों को पता था कि क्या हो सकता है लेकिन किसी तरह वे कार्रवाई करने में विफल रहे. किसी तरह वे चीन या इटली या स्पेन से सबक़ नहीं ले सके.”

महामारी विज्ञान पर कितना भरोसा करें

सोशल मीडिया पर कई लोग कह रहे हैं कि महामारी विज्ञान पर काम करने वाले जनता के बीच पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे हैं.

इस पर प्रोफसर मुखर्जी कहती हैं, “हमेशा ऐसे लोग होंगे जो विज्ञान और वैज्ञानिकों के बारे में शिकायत करेंगे, हम मार्च 2020 से इस महामारी पर नज़र रख रहे हैं, हमें अंदाज़ा था कि दूसरी लहर या तीसरी लहर आ सकती है. हमारे कोड और मॉडल स्पष्ट रूप से उपलब्ध हैं और मैं उन कोड की समीक्षा करने के लिए किसी को भी आमंत्रित करती हूँ. हम लगातार काम कर रहे हैं. हमने अपने निष्कर्ष जल्दबाज़ी में नहीं निकाले इसलिए मुझे इन मॉडलों पर भरोसा है. हमारे काम से सरकारें और संस्थाएं लाभ उठा रही हैं.”

भारत में इस बात पर चिंता है कि सरकारी आंकड़ें ज़मीनी सच को सही से नहीं दर्शाते, तो डेटा मॉडल आगे के बारे में शायद ही सही अनुमान लगा पाएँगे.

इस पर अमेरिका की वर्जीनिया यूनिवर्सिटी के भारतीय मूल के महामारी विज्ञान के प्रोफ़ेसर माधव मराठे कहते हैं, “मॉडल्स तो हम बना लेते हैं. लेकिन अगर आपके पास डेटा सही नहीं हो तो आप मॉडल जितना भी अच्छा बनाएँ उसका कोई लाभ नहीं है.”

अपनी भविष्यवाणी पर और महामारी विज्ञान पर सफ़ाई देते हुए प्रोफसर मुख़र्जी कहती हैं, “हमारा मॉडल अनुमान लगाता है, हम उम्मीद करते हैं कि ये सच न हों, हम चाहते हैं कि इन अनुमानों को जनता और नीति-निर्माता गंभीरता से लें, ताकि सरकार सही क़दम उठाए, जिनमें बड़ी सभाओं को रोकना, सोशल डिस्टेन्सिंग करना, मास्क पहनना और संभवतः क्षेत्रीय लॉकडाउन लगाना जैसे क़दम उठाए जा सकें”.

प्रोफ़ेसर माधव मराठे कहते हैं कि महामारी विज्ञान का मक़सद ये होता है कि पॉलिसी बनाने वालों और सरकारों को वो मदद मिले. लेकिन जब तक सरकारें आम जनता में ये पैग़ाम न दें कि वो विज्ञान पर भरोसा करें, आप कोई भी क़दम उठाएँ उसका अधिक फायदा नहीं होगा.

प्रोफ़ेसर मराठे कहते हैं कि भारत जैसे देशों में स्वास्थ्य प्रणाली को सही करने में लंबा समय लग सकता है और समय ही एक ऐसी चीज़ है जो नेताओं और सरकारों के पास नहीं है. विशेषज्ञ कहते हैं एक सरकार पांच साल के लिए आती है और उसकी योजनाएं भी अक्सर इसी अवधि की होती हैं.

इसका उपाय जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अमेश अदलजा के पास है, “मुझे लगता है कि होना ये चाहिए कि वो नेता जो छोटी अवधि के लिए सोचते हैं, वो नेता जो छोटी सोच रखते हैं, उनके पास भविष्य के लिए नीति नहीं है, जो केवल सत्ता की परवाह करते हैं, जनता को उन्हें पहचानना चाहिए और उन्हें वोट नहीं देना चाहिए.”

Previous Post

सी.एम.एस. के 9 छात्रों के इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट (आई.बी.टी.) में 100 परसेन्टाइल

Next Post

UP: राज्य में बढ़ रहा है Corona मरीजों का आंकड़ा, 24 घंटे में 30,317 नए मामले सामने आए

Khari Kasauti Digital Team

Khari Kasauti Digital Team

खरी कसौटी लखनऊ, कानपुर, दिल्ली एवं देहरादून से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार-पत्र है।

Next Post
UP: राज्य में बढ़ रहा है Corona मरीजों का आंकड़ा, 24 घंटे में 30,317 नए मामले सामने आए

UP: राज्य में बढ़ रहा है Corona मरीजों का आंकड़ा, 24 घंटे में 30,317 नए मामले सामने आए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT
  • Trending
  • Comments
  • Latest

गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने 6 साल की मासूम रागिनी को दबोचा, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत – गांव में मातम

November 5, 2026
12 अगस्त 2026 पंचांग: हरियाली अमावस्या, शुभ मुहूर्त व राहुकाल

August 12, 2026

नानपारा में अवैध सुतली बम फैक्ट्री का भंडाफोड़, 17 किलो विस्फोटक के साथ 5 गिरफ्तार

November 9, 2026

खेत में ट्रैक्टर चलने को लेकर हुआ खूनी विवाद, इलाज के दौरान हुई थी मौत, 7 गिरफ्तार

November 10, 2026
EPFO की बड़ी राहत! अब घर बैठे PF अकाउंट में सुधार सकेंगे कर्मचारी, जानें ऑनलाइन अपडेट करने का तरीका

EPFO की बड़ी राहत! अब घर बैठे PF अकाउंट में सुधार सकेंगे कर्मचारी, जानें ऑनलाइन अपडेट करने का तरीका

0
2026 बन सकता है इतिहास का दूसरा सबसे गर्म साल, अक्टूबर की तपिश ने तोड़े रिकॉर्ड; अल-नीनो का खतरा अभी बाकी

2026 बन सकता है इतिहास का दूसरा सबसे गर्म साल, अक्टूबर की तपिश ने तोड़े रिकॉर्ड; अल-नीनो का खतरा अभी बाकी

0
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज देंगी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 पुरस्कार, देश के सबसे स्वच्छ शहरों का होगा सम्मान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज देंगी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 पुरस्कार, देश के सबसे स्वच्छ शहरों का होगा सम्मान

0
प्रदेश के 70 अल्पसंख्यक स्कूलों को जल्द मिलेगी मान्यता, सीएम धामी बांटेंगे प्रमाणपत्र

प्रदेश के 70 अल्पसंख्यक स्कूलों को जल्द मिलेगी मान्यता, सीएम धामी बांटेंगे प्रमाणपत्र

0
EPFO की बड़ी राहत! अब घर बैठे PF अकाउंट में सुधार सकेंगे कर्मचारी, जानें ऑनलाइन अपडेट करने का तरीका

EPFO की बड़ी राहत! अब घर बैठे PF अकाउंट में सुधार सकेंगे कर्मचारी, जानें ऑनलाइन अपडेट करने का तरीका

November 11, 2026

Recent News

Khari Kasauti Mobile Logo

Khari Kasauti is a Hindi News Portal managed by Khari Kasauti group of newspapers from Lucknow, Uttar Pradesh (India) 226001

Follow Us on Social Media

Browse by Category

  • Videos
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कला-साहित्य
  • कैरियर
  • खरी कसौटी न्यूज
  • खरी कसौटी फिल्मस्
  • खाना-खजाना
  • खेल
  • गृह-चाल
  • ग्रंथो-से
  • ग्लैमरस दुनिया
  • चर्चा-में
  • जॉब
  • ज्ञान-विज्ञान
  • ज्योतिष
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविजन
  • तीर्थाटन
  • दिल्ली
  • देश
  • धर्म-संसार
  • पर्यावरण
  • प्रादेशिकी
  • फैशन-सौंदर्य
  • बड़ी-बहस
  • बाजार
  • बिहार
  • बॉलीवुड गपसप
  • भ्रष्टाचार
  • मनोरंजन
  • मुद्दा
  • युवा-जगत
  • योग
  • रत्नों की शक्ति
  • वास्तु-शास्त्र
  • विचार
  • विदेश
  • विविध
  • वॉट्स एप्प से
  • शिक्षा
  • शुभ-मुहूर्त
  • समाचार
  • सियासत
  • सेहत
  • सैर सपाटा
  • हकीकत
  • हमारे-पर्व
  • हलचल

Recent News

EPFO की बड़ी राहत! अब घर बैठे PF अकाउंट में सुधार सकेंगे कर्मचारी, जानें ऑनलाइन अपडेट करने का तरीका

EPFO की बड़ी राहत! अब घर बैठे PF अकाउंट में सुधार सकेंगे कर्मचारी, जानें ऑनलाइन अपडेट करने का तरीका

November 11, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज देंगी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 पुरस्कार, देश के सबसे स्वच्छ शहरों का होगा सम्मान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज देंगी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 पुरस्कार, देश के सबसे स्वच्छ शहरों का होगा सम्मान

November 11, 2026
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 Khari Kasauti, All rights reserved - Managed by Khari Kasauti Team.