दो सप्ताह से गांव में देखी जा रही थी तेंदुए की गतिविधियां।
वन विभाग ने रेस्क्यू कर मोतीपुर रेंज कार्यालय पहुंचाया।
अब्दुल कादिर खान/इरशाद हुसैन

मोतीपुरबहराइच -कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज अंतर्गत गोकुलपुर गांव में तेंदुए की गतिविधियों से ग्रामीणों में बनी दहशत के बीच वन विभाग को बड़ी सफलता मिली। रविवार रात रामजानकी मंदिर के पास प्रधान राम सिंह के खेत के समीप लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया। सोमवार सुबह वन विभाग की टीम ने तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर मोतीपुर रेंज कार्यालय पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि गोकुलपुर-चंदनपुर क्षेत्र में करीब दो सप्ताह से तेंदुए की गतिविधियां देखी जा रही थीं। खेतों और गांव के आसपास तेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल था। इसके बाद वन विभाग की ओर से निगरानी बढ़ाते हुए रेस्क्यू की तैयारी की गई और रामजानकी मंदिर के पास पिंजरा लगाया गया।
रविवार रात तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। सोमवार सुबह इसकी जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक सुरक्षा इंतजामों के साथ तेंदुए को पिंजरे समेत मोतीपुर रेंज कार्यालय ले जाया गया।
वन विभाग की टीम द्वारा तेंदुए के स्वास्थ्य की जांच और उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। तेंदुए के पकड़े जाने से गोकुलपुर और आसपास के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
रामजानकी मंदिर के पास पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ
दो सप्ताह से गांव में देखी जा रही थी तेंदुए की गतिविधियां।
वन विभाग ने रेस्क्यू कर मोतीपुर रेंज कार्यालय पहुंचाया।
*एम. रशीद, मोतीपुर बहराइच*
मोतीपुरबहराइच -कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज अंतर्गत गोकुलपुर गांव में तेंदुए की गतिविधियों से ग्रामीणों में बनी दहशत के बीच वन विभाग को बड़ी सफलता मिली। रविवार रात रामजानकी मंदिर के पास प्रधान राम सिंह के खेत के समीप लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया। सोमवार सुबह वन विभाग की टीम ने तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर मोतीपुर रेंज कार्यालय पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि गोकुलपुर-चंदनपुर क्षेत्र में करीब दो सप्ताह से तेंदुए की गतिविधियां देखी जा रही थीं। खेतों और गांव के आसपास तेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल था। इसके बाद वन विभाग की ओर से निगरानी बढ़ाते हुए रेस्क्यू की तैयारी की गई और रामजानकी मंदिर के पास पिंजरा लगाया गया।
रविवार रात तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। सोमवार सुबह इसकी जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक सुरक्षा इंतजामों के साथ तेंदुए को पिंजरे समेत मोतीपुर रेंज कार्यालय ले जाया गया।
वन विभाग की टीम द्वारा तेंदुए के स्वास्थ्य की जांच और उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। तेंदुए के पकड़े जाने से गोकुलपुर और आसपास के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।*दो सप्ताह से गांव में देखी जा रही थी तेंदुए की गतिविधियां। वन विभाग ने रेस्क्यू कर मोतीपुर रेंज कार्यालय पहुंचाया। *एम. रशीद, मोतीपुर बहराइच*मोतीपुरबहराइच -कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज अंतर्गत गोकुलपुर गांव में तेंदुए की गतिविधियों से ग्रामीणों में बनी दहशत के बीच वन विभाग को बड़ी सफलता मिली। रविवार रात रामजानकी मंदिर के पास प्रधान राम सिंह के खेत के समीप लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया। सोमवार सुबह वन विभाग की टीम ने तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर मोतीपुर रेंज कार्यालय पहुंचाया।बताया जा रहा है कि गोकुलपुर-चंदनपुर क्षेत्र में करीब दो सप्ताह से तेंदुए की गतिविधियां देखी जा रही थीं। खेतों और गांव के आसपास तेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल था। इसके बाद वन विभाग की ओर से निगरानी बढ़ाते हुए रेस्क्यू की तैयारी की गई और रामजानकी मंदिर के पास पिंजरा लगाया गया।रविवार रात तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। सोमवार सुबह इसकी जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक सुरक्षा इंतजामों के साथ तेंदुए को पिंजरे समेत मोतीपुर रेंज कार्यालय ले जाया गया।वन विभाग की टीम द्वारा तेंदुए के स्वास्थ्य की जांच और उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। तेंदुए के पकड़े जाने से गोकुलपुर और आसपास के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।






































