उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार को साप्ताहिक कर्फ्यू पूरी तरह से हटा लिया है।मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में कोविड की बेहतर होती स्थिति के दृष्टिगत रविवार की प्रदेशव्यापी साप्ताहिक बंदी की व्यवस्था को समाप्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं। यूपी में रविवार से अब सभी बाजार खुल जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है। इइसके अलावा, सीएम योगी ने कोरोना प्रोटोकाल का सख्ती से पालन कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा।कई महिला संगठनों ने मुख्यमंत्री से 22 अगस्त को रक्षा बंधन के मद्देनजर रविवार को कर्फ्यू हटाने का आग्रह किया थासिनेमा हॉल मालिक भी राज्य सरकार से साप्ताहिक बंद को समाप्त करने के लिए कह रहे थे ,क्योंकि इससे सिनेमा व्यवसाय प्रभावित हो रहा थासरकार के प्रवक्ता ने कहा कि बाजार अब निर्धारित दिनों पर अपने पहले के साप्ताहिक बंद का पालन करेंगे।





































