गिद्ध दिवस पर गिद्धों के संरक्षण के लिए किया गया जागरूक

संवाददाता/मिहीपुरवा
मोहम्मद रफीक
सुजौली। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को सुजौली रेंज के अंतर्गत विद्यालय परिसर में वन विभाग एवं एसटीपीएफ (STPF) जवानों की मौजूदगी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, वनकर्मियों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यालय परिसर में अमरूद, आंवला समेत विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं उपयोगी पौधे रोपे गए। इसके साथ ही रेंजर नीरज श्रीवास्तव के द्वारा गिद्ध दिवस पर गिद्ध संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया गया
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय पहुंचने वाले सभी अतिथियों का बच्चों की तरह ही टीका लगाकर स्वागत किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और पौधों की उपयोगिता को लेकर बच्चों को जागरूक किया गया। वन विभाग की टीम ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी नीरज श्रीवास्तव, वन दरोगा राम प्रकाश राणा, मनोज श्रीवास्तव, वन रक्षक अजय सिंह समेत बड़ी संख्या में वनकर्मी, वॉचर, बाघ मित्र, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण के साथ-साथ उनकी देखभाल भी बेहद जरूरी है। बच्चों को प्रकृति और वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाने चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विद्युत दिवस पर गिद्धों के संरक्षण को लेकर ग्रामीण और बच्चों को जागरूक किया गया
शिक्षक दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम ने शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया।











































