कैसरगंज बहराइच। ब्लॉक संसाधन केंद्र कुण्डासर में शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र बहादुर चौधरी के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में ए आर पी रसल रघुवंशी, डॉ क्षमा सिंह , सूर्यप्रताप जयसवाल सहित शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, बेहतर परीक्षा परिणाम, एनएमएमएस-एनवीएस उपलब्धियों तथा छात्र नामांकन में वृद्धि के लिए चयनित 29 शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षामित्रों को सम्मानित किया गया।अकादमिक टीम द्वारा चयनित शिक्षकों में उमेश कुमार सिंह, खुशबू सिंह, सोनल श्रीवास्तव, विभा त्रिपाठी, नीलम शुक्ला, शाहीन फातिमा, हरिद्वान स्वर्णकार, भारती सिंह, शशि बाला सिंह, मो. अख्तर, उदय भान यादव, ज्ञान बहादुर सिंह, राम नयन, मीनू सिंह चौहान, मो. संगीर अंसारी, गायत्री देवी, निशा बानो अंसारी, सवेंद्र कुमार वर्मा, शिखा मिश्रा एवं दिनेश कुमार शामिल रहे।एनएमएमएस परिणाम में बेहतर प्रदर्शन के लिए जितेंद्र कुमार, नेम कुमार गुप्ता एवं कमलेश कुमार श्रीवास्तव, जबकि एनवीएस प्रवेश परीक्षा में उपलब्धि के लिए शिक्षामित्र अर्चना देवी मौर्या, प्राथमिक विद्यालय देवलखा को सम्मानित किया गया।छात्र नामांकन में उल्लेखनीय वृद्धि के लिए भारती त्रिपाठी, गीता वर्मा, सुधीर गुप्ता, विजय कुमार मौर्य एवं प्रशांत यादव को भी सम्मान मिला। इनके विद्यालयों में छात्र संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई।कार्यक्रम में राहुल गुप्ता , अनिल सिंह , अजय मौर्या एलएलएफ के देवव्रत सिंह एवं सूबिया खान की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मानित शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।












































