देश और दुनिया में हर दिन कई ऐसी घटनाएं होती हैं, जो दिनभर की सुर्खियां बनती हैं. टीवी से लेकर इंटरनेट तक. दिनभर चल रही खबरों की भीड़ में कई ऐसी अहम खबरें होती हैं, जो हमसे मिस (Miss) हो जाती हैं और हम कई बार महत्वपूर्ण घटनाक्रम के बारे में नहीं जान पाते. Today Top 5 में यहां हम एक साथ बता रहे हैंदिनभर की ऐसी ही पांच अहम खबरें, जिनके बारे में जानना आपके लिए जरूरी है. खबरों के नीचे दिए गए लिंक पर आप पूरी खबर भी पढ़ सकते हैं.
केंद्र सरकार की वैक्सीन पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- 2 हफ्ते के अंदर दें वैक्सीन का पूरा ब्यौरा
वैक्सीन पॉलिसी पर नाराज सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा है कि कोविड-19 टीकाकरण नीति से जुड़ी अपनी सोच को दर्शाने वाले सभी प्रासंगिक दस्तावेज और फाइल पर की गई टिप्पणियां रिकॉर्ड पर रखे और कोवैक्सीन, कोविशील्ड एवं स्पुतनिक वी समेत सभी टीकों की आज तक की खरीद का ब्योरा पेश करें. कोर्ट ने म्यूकरमायकोसिस (ब्लैक फंगस) की दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में भी बताने को कहा है. इसके अलावा निशुल्क टीकाकरण के संबंध में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से दो सप्ताह के भीतर अपना रुख बताने को कहा गया है.





































