बहराइच पुलिस ने 26 लाख के 107 खोये हुए मोबाइल किया बरामद उनके स्वामियों को लौटाए लोगों के चेहरे पर खिली मुस्कान बहराइच को दिया धन्यवाद अब्दुल कादिर खान इरशाद हुसैन

बहराइच। जनपदीय पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर विभिन्न कंपनियों के 107 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 26 लाख 12 हजार 830 रुपये बताई गई है। रविवार को पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए।पुलिस के मुताबिक, खोए मोबाइलों की बरामदगी के लिए सर्विलांस सेल और थाना स्तर पर मोबाइल रिकवरी टीमों का गठन किया गया था। टीम ने सभी थानों से समन्वय स्थापित कर भारत सरकार के CEIR पोर्टल की लगातार निगरानी की। इसी के आधार पर एप्पल, सैमसंग, वीवो, ओप्पो, टेक्नो, रेडमी और वनप्लस समेत विभिन्न कंपनियों के 107 मोबाइल सफलतापूर्वक बरामद किए गए।मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने पुलिस अधीक्षक और जनपदीय पुलिस की कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार जताया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी लाइन तनिष्क आर जामकर (आईपीएस) समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।*मोबाइल खोने पर तत्काल दर्ज कराएं शिकायत,,,,,,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारीने लोगों से अपील की कि मोबाइल खोने या चोरी होने पर बिल, IMEI नंबर, आधार कार्ड और पहचान पत्र के साथ स्थानीय थाने में सूचना दें तथा CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस ने मोबाइल उपयोगकर्ताओं से संचार सारथी एप डाउनलोड करने की भी अपील की है, ताकि मोबाइल गुम होने की स्थिति में आवश्यक सूचनाएं प्राप्त हो सकें।पुलिस अधीक्षक ने मोबाइल बरामदगी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सर्विलांस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।







































