असम में कांग्रेस विधायक सुशांत बोरगोहेन ने शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। बलूनी ने कहा, ”हम भाजपा परिवार में उनका स्वागत करते हैं।” कोंथूजाम न सिर्फ मणिपुर, बल्कि समूचे पूर्वोत्तर का एक जाना-माना चेहरा हैं।
नई दिल्लीः कांग्रेस की मणिपुर इकाई के पूर्व अध्यक्ष गोविनदास कोंथूजाम ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय में मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह, राज्य के केंद्रीय प्रभारी संबित पात्रा और राज्यसभा सदस्य व पार्टी के मीडिया विभाग के प्रभारी अनिल बलूनी की मौजूदगी में कोंथूजाम को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।
अटकलों पर विराम लगाते हुए असम में कांग्रेस विधायक सुशांत बोरगोहेन ने शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। बोरगोहेन ने ”पार्टी के भीतर आंतरिक राजनीतिक माहौल में बदलाव” को इस्तीफे की वजह करार दिया है। बोरगोहेन दो बार कांग्रेस के टिकट पर जीत चुके हैं। वह दो अगस्त को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं।





































