सचिवों ने फूल-माला पहनाकर किया भव्य स्वागत, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
बलहा बहराइच – विकासखंड बलहा में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर मनीष कुमार चौधरी को सर्वसम्मति से चुना गया। उनके अध्यक्ष चुने जाने पर ब्लॉक के समस्त सचिवों में खुशी की लहर दौड़ गई।
इस अवसर पर सचिवों ने फूल-माला पहनाकर तथा बुके भेंटकर उनका भव्य स्वागत किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष तथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृपाराम वर्मा मौजूद रहे। उन्होंने नव निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष मनीष कुमार चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही सचिवों की ताकत है।
सभी सचिव एकजुट रहकर पंचायतों के विकास कार्यों को गति दें और शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारें।
इस अवसर पर हीरविंद्र यादव, मिथिलेश यादव, मंसाराम यादव, आशीष शर्मा, अनिल कुमार, कृष्ण कुमार, सुनील कुमार, अनुराधा गौड़, बांकेलाल सहित ब्लॉक के सभी सचिव मौजूद रहे। सभी सचिवों ने नव निर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने और सचिवों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में नव निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष मनीष कुमार चौधरी ने सभी सचिवों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के हित में सदैव तत्पर रहेंगे और सभी की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करेंगे।










































