अब्दुल कादिर खान /इरशाद हुसैन
बहराइच। कोतवाली नानपारा पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांश गौतम के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक नानपारा गुरुसेन सिंह के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के मुताबिक 23 अगस्त को वादी ने अपनी बेटी की दहेज हत्या के संबंध में तहरीर दी थी। मामले में कोतवाली नानपारा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
विवेचना के दौरान 24 अगस्त को पुलिस ने मामले में वांछित सिपाही लाल पुत्र गंगू (करीब 45 वर्ष), भोले उर्फ अर्जुन पुत्र सिपाही लाल (करीब 21 वर्ष) तथा मुन्नी देवी पत्नी सिपाही लाल (करीब 42 वर्ष), सभी निवासी जगदीशनगर, थाना इटहा, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।











































