बहराइच। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारियों ने समिति के चेयरमैन यशस्वी कमलेश श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन में नानपारा तहसील के अधिकारियों से औपचारिक भेंट की। इस दौरान उपजिलाधिकारी प्रकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी नानपारा तथा तहसीलदार विकास कुमार को अंगवस्त्र, वार्षिक सेवा पथ पुस्तक एवं प्रस्तुति पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के जिला उपाध्यक्ष बहराइच शेर सिंह कसौधन एवं जिला सचिव/जेल विजिटर केशव कुमार मौर्य ने किया। पदाधिकारियों ने अधिकारियों से क्षेत्र की विभिन्न गतिविधियों एवं समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों को लेकर चर्चा भी की।इस अवसर पर उप जिला सचिव विनोद कुमार कुशवाहा, जिला संगठन मंत्री नानपारा मोहसिन मलिक, विकासखंड नवाबगंज-बाबागंज के संरक्षक रमेश कुमार मिश्रा, तहसील नानपारा संगठन मंत्री नवरत्न पांडेय, आदर्श नगर पंचायत रूपईडीहा संगठन मंत्री तेज प्रसाद वर्मा सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं दर्जनों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।समिति पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन का उद्देश्य सामाजिक जागरूकता, अपराध नियंत्रण एवं जनहित से जुड़े कार्यों में प्रशासन के साथ सहयोग करना है।










































